फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   20 March 2026 Major Events

आज के दिन: इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में सुनवाई, दुनिया में कई जगह आज मनाई जाएगी ईद

Fri, 20 Mar 2026 06:09 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 20 Mar 2026 06:09 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 20 मार्च। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
20 March 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 20 मार्च 2026 को शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। आज राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू के उत्तर प्रदेश दौरे का दूसरा दिन है। वहीं, नोएडा के इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

विज्ञापन

राष्ट्रपति का उत्तर प्रदेश दौरा
शुरुआत राष्ट्रपति से। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरार वे शुक्रवार को वृंदावन में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियर युवराज मेहता के मामले में सुनवाई
नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता की डूबने से मौत के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ से जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा है कि घटनास्थल पर सूचना मिलने के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ जैसी विशेषज्ञों की टीम मौजूद थी, पर्याप्त समय के बावजूद युवक को क्यों बचाया नहीं जा सका। 

विज्ञापन

नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत 20 मार्च को औरंगाबाद आ सकते हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि समृद्धि यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए जाएं। इन स्टॉलों के माध्यम से आम लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

नेशनल डिफेंस इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव का आखिरी दिन
नेशनल डिफेंस इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव 2026 का आज आखिरी दिन है। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य स्वदेशी रक्षा उपकरण के निर्माण को प्रोत्साहित करना है। इस बार का फोकस नई और एडवांस टेक्नोलॉजी पर है। इस बार की थीम ‘एडवांस मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजीस’ है। 

दुनिया में कई जगह आज मनाई जाएगी ईद 
दुनिया के कई शहरों में आज ईद मनाई जाएगी। इनमें सऊदी अरब, यूएई, कतर, बहरीन, कुवैत और तुर्की जैसे देश शामिल हैं। वहीं, भारत में 21 मार्च को मनाई जाएगी।

चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन
आज चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है। नवरात्रि के दूसरे दिन देवी दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की आराधना की जाती है। यह रूप अत्यंत पवित्र, शांत और तपस्या का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों में मां ब्रह्मचारिणी को साधना और संयम की प्रेरणा देने वाली देवी के रूप में बताया गया है। उनके एक हाथ में जपमाला और दूसरे हाथ में कमंडल होते हैं, जो उनके तपस्वी स्वरूप को दर्शाते हैं। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से पूजा करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उन्हें विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed