{"_id":"633049ae8038c506282ddd9f","slug":"20-bangladeshis-arrested-in-goa-for-illegal-stay-to-be-deported-soon-cm-pramod-sawant-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa: गोवा में अवैध रूप से रह रहे 20 बांग्लादेशी गिरफ्तार, सीएम सावंत ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa: गोवा में अवैध रूप से रह रहे 20 बांग्लादेशी गिरफ्तार, सीएम सावंत ने कही यह बात
Sun, 25 Sep 2022 05:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 25 Sep 2022 05:59 PM IST
सार
सावंत ने कहा कि पुलिस ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे 20 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है और ऐसे और लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत
- फोटो : ANI
विस्तार
गोवा में बिना दस्तावेज के रह रहे 20 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को बताया कि पिछले एक सप्ताह में तटीय राज्य के विभिन्न हिस्सों में गिरफ्तारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अप्रवासी, जो बिना किसी वैध पहचान पत्र के पाए गए, उन्हें उनके गृह देश भेज दिया जाएगा। सावंत ने कहा कि पुलिस ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे 20 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है और ऐसे और लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को निर्वासन प्रक्रिया शुरू करने के लिए सूचित किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने लोगों से यह भी अपील की कि वे बिना पूर्ववृत्त की जांच किए या किरायेदार सत्यापन फॉर्म भरकर अपने परिसर को किराए पर न दें। इस बीच सावंत ने गोवा में स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर अभियान के दौरान किए गए प्रयासों को स्वीकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि केंद्र और राज्य सरकार समुद्र तटों को साफ रखने पर काम कर रही है। 17 सितंबर को शुरू किए गए स्वच्छता अभियान के तहत तटीय राज्य में विभिन्न समुद्र तटों पर मानव श्रृंखला बनाई गई।
विज्ञापन