फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka News Two Women Jumped in Swimming Poll to Save Her Friend Three Lost Their Lives in Mangaluru Resort

Karnataka: रिजॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूब रही थी सहेली, बचाने के लिए कूदीं दो महिलाएं; तीनों की गई जान

Mon, 18 Nov 2024 07:55 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मंगलूरू
पीटीआई, मंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 18 Nov 2024 07:55 AM IST
सार

पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने बताया कि रिसॉर्ज में भी कुछ खामियां पाई गईं। सीसीटीवी फुटेज में युवतियां मदद के लिए चिल्लाती हुई दिखाई दे रही हैं, लेकिन कोई भी पूल के पास नहीं आया। युवतियों की मदद करने वाला वहां कोई नहीं था या फिर स्टाफ की कमी थी? जिसकी जांच की जानी चाहिए। फिलहाल रिसॉर्ट को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
Karnataka News Two Women Jumped in Swimming Poll to Save Her Friend Three Lost Their Lives in Mangaluru Resort
पुलिस मामले की हर पहलू से कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में मंगलूरू के उल्लाल समुद्र तट के पास एक रिजॉर्ट के स्विमिंग पूल में रविवार को तीन युवतियां कथित तौर पर डूब गईं। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान निशिता एमडी (21), पार्वती एस (20) और कीर्तना एन (21) के रूप में हुई। तीनों युवतियां मैसूरु की रहने वाली थीं। तीनों 16 नवंबर को समुद्र तट के पास रिजॉर्ट वाजको में ठहरने आई थीं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, निशिता को तैरना नहीं आता था। इसके बाद भी वह स्विमिंग पूल में उतर गई। जब वह डूबने लगी तो उसे बचाने के लिए पार्वती ने भी पूल में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी बाहर नहीं निकल सकी। बाद में कीर्तना ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते सभी डूब गईं और उनकी मौत हो गई। धारा 106 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मनोहर (रिजॉर्ट मालिक) और भरत (रिजॉर्ट मैनेजर) नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


किसी को भी तैरना नहीं आता था
पुलिस को अब तक पूछताछ के आधार पर पता चला है कि तीनों युवतियों में से किसी को भी तैरना नहीं आता था। उस समय ड्यूटी पर कोई बचावकर्मी भी मौजूद नहीं था। घटना से जुड़े एक सीसीटीवी फुटेज में डूबने से पहले युवतियां खुद को बचाने की कोशिश करते और मदद मांगती हुई दिखाई दे रही हैं। फुटेज में पूल के आसपास कोई भी दिखाई नहीं दे रहा था। उल्लाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियरिंग कॉलेज की अंतिम वर्ष की छात्राएं थीं
घटना के बाद मंगलुरु के पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीनों मैसूरु के एक इंजीनियरिंग कॉलेज की अंतिम वर्ष की छात्राएं थीं, जिनकी मौत डूबने से हुई। स्विमिंग पूल वाले रिसॉर्ट्स में सुरक्षा के कुछ नियमों का पालन किया जाना चाहिए, जैसे जीवन रक्षक उपकरण, लाइफगार्ड, गहराई जैसे पहलुओं में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।


रिसॉर्ट को सील कर दिया गया
उन्होंने कहा कि घटनास्थल की जांच के बाद प्राथमिक जानकारी के अनुसार कुछ खामियां पाई गईं। पूछताछ करने पर पुलिस को बताया गया कि रिसॉर्ट में सात कर्मचारी ड्यूटी पर थे, लेकिन उस समय इनमें से कोई भी वहां मौजूद नहीं था। सीसीटीवी फुटेज में महिलाएं मदद के लिए चिल्लाती हुई दिखाई दे रही हैं, लेकिन कोई भी पूल के पास नहीं आया। सूत्रों के मुताबिक, रिसॉर्ट को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed