{"_id":"57c8b3434f1c1bc9592cb8a2","slug":"2-month-old-baby-attacked-by-wolf","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह के मासूम को उठा ले गया भेड़िया, आस-पास के गांवों में दहशत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दो माह के मासूम को उठा ले गया भेड़िया, आस-पास के गांवों में दहशत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बदायूं
Updated Fri, 02 Sep 2016 04:31 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जिला संभल के कादराबाद से बुधवार रात परिवारवालों के साथ घेर में सो रहे दो माह के मासूम बच्चे को भेड़िया उठा ले गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं लगा। सुबह होने पर लोगों ने देखा तो चारपाई के आस-पास भेड़िया के पैरों के निशान थे। कादराबाद समेत आस-पास के गांवों में भेड़िया को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
कादराबाद के रामबाबू का घेर घर के पास में ही है। बुधवार रात रामबाबू अपने तीन पुत्रों तीन साल के मोहित, डेढ़ साल के आकाश और दो माह के प्रेम के साथ घेर में सो रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे रामबाबू किसी काम से उठकर घर पर गए। रामबाबू के मुताबिक कुछ देर के बाद लौटे, तो देखा चारपाई पर प्रेम नहीं था। इसके बाद गांव के लोगों ने प्रेम की तलाश की। उसका कुछ पता नहीं लगा। सुबह होने पर देखा की चारपाई के आस-पास भेड़िया के पैरों के निशान थे।
विज्ञापन
गांव के बाहर बच्चे के खून से सना उसका एक पहना हुआ कपड़ा भी मिला। गांव में सभी का मानना है कि प्रेम को भेड़िया ने निवाला बना लिया। भेड़िया को लेकर कादराबाद समेत आस-पास के गांवों में दहशत है। लोग अपने बच्चों को घेरों से नहीं निकलने दे रहे हैं।
विज्ञापन