{"_id":"5836b6af4f1c1b282413ca1a","slug":"2-labour-died-6-injured-fire-breaks-in-ril-jamnagar-rifinery","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी में लगी आग, दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी में लगी आग, दो मजदूरों की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 24 Nov 2016 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड की जामनगर रिफाइनरी में गुरुवार सुबह आग लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि छह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसों के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
इंडियन एक्सप्रेस की सूचना के अनुसार घटना गुरुवार अल सुबह की है। जामनगर डिस्ट्रिक्ट पुलिस कंट्रोल रूम को मिली सूचना के अनुसार सुबह तीन बजे के करीब उन्हें सूचना मिली थी कि मोती खावडी गांव में स्थित रिलायंस के रिफाइनरी कांप्लेक्स में गैस लीकेज के कारण भयंकर आग लग गई है।
विज्ञापन
जिसकी चपेट में आकर आठ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिन्हें राज्य सरकार द्वारा संचालित जीजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि कुल आठ लोगों को यहां भर्ती कराया गया था जिनमें से दो की मौत हो गई, जबकि बाकी छह गंभीर रूप से झुलसने के कारण उन्हें उच्च चिकित्सा के लिए हायर सेंटर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में रिलायंस की ओर से जानकारी दी गई है कि जिस जगह यह हादसा हुआ वहां काम बंद होने के बाद मेंटीनेंस का काम चल रहा था। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे के तुरंत बाद रिलायंस की फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि रिफाइनरी में बाकी कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।