{"_id":"67faff3766c5632197099cfc","slug":"2-4-lakh-deaths-every-year-due-to-meningitis-who-issues-new-guidelines-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meningitis: मेनिनजाइटिस से हर साल 2.4 लाख मौतें, डब्ल्यूएचओ ने जारी किए दिशा-निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Meningitis: मेनिनजाइटिस से हर साल 2.4 लाख मौतें, डब्ल्यूएचओ ने जारी किए दिशा-निर्देश
Sun, 13 Apr 2025 05:33 AM IST
निर्मल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 13 Apr 2025 05:33 AM IST
सार
Meningitis: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मेनिनजाइटिस की पहचान, इलाज और देखभाल के लिए पहली बार दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य इस जानलेवा बीमारी से हर साल होने वाली 2.4 लाख मौतों को रोकना और 2030 तक इसे खत्म करना है। डब्ल्यूएचओ का लक्ष्य टीकाकरण से रोकथाम योग्य मामलों में 50% और मौतों में 70% तक की कमी लाना है।
विज्ञापन
मेनिनजाइटिस
- फोटो : फ्रीपिक
विस्तार
वर्ष 2019 में दुनिया भर में मेनिनजाइटिस के करीब 25 लाख मामले सामने आए थे, जिनमें से 16 लाख बैक्टीरियल मेनिनजाइटिस के थे। यह बीमारी हर साल लगभग 2.4 लाख लोगों की जान लेती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पहली बार मेनिनजाइटिस की पहचान, उपचार और देखभाल को लेकर वैश्विक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
इनका उद्देश्य इस जानलेवा बीमारी की समय पर पहचान, प्रभावी इलाज और मरीजों को बेहतर देखभाल उपलब्ध कराना है जिससे इससे होने वाली मौतों और अपंगता को कम किया जा सके।डब्ल्यूएचओ का कहना है कि इन नए दिशा-निर्देशों के जरिए सालाना लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अध्ययन: मुंह का कैंसर...इलाज के बाद भी 63% लोग नहीं जी पाते पांच साल, ग्रामीण इलाकों में ज्यादा जोखिम
विज्ञापन
2030 तक बीमारी को खत्म करने का लक्ष्य : डब्ल्यूएचओ की यह पहल संयुक्त राष्ट्र के उस लक्ष्य का हिस्सा है जिसमें 2030 तक मेनिनजाइटिस को खत्म करने की योजना है। इसमें वैक्सीन से रोके जा सकने वाले मामलों में 50 फीसदी और मौतों में 70 फीसदी की कमी का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही बीमारी से होने वाली विकलांगता को भी कम करना है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन