{"_id":"5855abc34f1c1b310e64afda","slug":"2-4-crore-followers-following-amitabh-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर पर बिग बी के 2.4 करोड़ फॉलोअर्स ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्विटर पर बिग बी के 2.4 करोड़ फॉलोअर्स
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Dec 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
ट्विटर पर सक्रिय मेगास्टार अमिताभ बच्चन के फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 2.4 करोड़ पहुंच गई है। ट्विटर पर फॉलोअर्स की बढ़ती संख्या के बीच बिग बी सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले भारतीय कलाकार हैं।
विज्ञापन
74 वर्षीय मेगास्टार अमिताभ बच्चन के बाद 2.26 करोड़ फॉलोअर्स के साथ शाहरुख खान दूसरे नंबर पर, 2.07 करोड़ फॉलोअर्स के साथ सलमान खान तीसरे नंबर पर हैं। आमिर खान के ट्विटर पर 1.93 करोड़, दीपिका पादुकोण के 1.68 करोड़ व प्रियंका चोपड़ा के 1.58 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन साल 2010 में ट्विटर से जुड़े थे। वह लगातार अपनी पोस्ट, फोटो के माध्यम से ट्विटर पर सक्रिय रहते हैं। बिग बी रामगोपाल वर्मा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म ‘सरकार-3’ में दिखेंगे। इसमें बिग बी के साथ बॉलीवुड कलाकार टाइगर श्रॉफ, मनोज वाजपेयी और यामी गौतम हैं।
विज्ञापन