फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2,000 people from Myanmar cross over to India as intense gunfight rock Chin state

Mizoram: भीषण गोलीबारी के बीच म्यांमार के चिन राज्य से भारत में आए 2000 लोग, मिलिशिया ग्रुप पीडीएफ ने किए हमले

Mon, 13 Nov 2023 09:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 13 Nov 2023 09:47 PM IST
सार

Mizoram: म्यांमार के चिन राज्य में भीषण गोलीबारी के बाद वहां के दो हजार से ज्यादा नागरिक बीते चौबीस घंटों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए भारत में प्रवेश कर गए। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
2,000 people from Myanmar cross over to India as intense gunfight rock Chin state
म्यांमार के चिन राज्य में मिलिशिया समूह के हमले। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

म्यांमार के चिन राज्य में भीषण गोलीबारी के बाद वहां के दो हजार से ज्यादा नागरिक बीते चौबीस घंटों में मिजोरम से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए भारत में प्रवेश कर गए। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

पड़ोसी देश के चिन राज्य के साथ सीमा साझा करने वाले मिजोरम के चम्फाई जिले के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) जेम्स लालरिंचना ने पीटीआई को बताया कि रविवार शाम को म्यांमार की सत्तारूढ़ जुंटा समर्थित सेना और मिलिशिया समूह पीपुल्स डिफेंस फोर्स (पीडीएफ) के बीच भारी गोलीबारी हुई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारतीय सीमा के पास चिन राज्य के खावमावी और रिहखावदार में दो सैन्य ठिकानों पर पीडीएफ के हमले के बाद लड़ाई शुरू हुई। उन्होंने कहा कि लड़ाई सोमवार तक जारी रही।
 

विज्ञापन

लालरिंचना ने बताया कि खावमावी, रिहखावदार और चिन के पड़ोसी गांवों के 2,000 से अधिक लोग सीमा पार कर भारत आ गए और उन्होंने चम्फाई जिले के जोखावथार में शरण ली। उन्होंने बताया कि रिहखावदार में म्यांमार सैन्य अड्डे पर सोमवार तड़के मिलिशिया ने कब्जा कर लिया और दोपहर में खावमावी स्थित अड्डे को भी अपने कब्जे में ले लिया।
 

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में म्यांमार की सेना ने सोमवार को खाविमावी और रिहखावदार गांवों पर हवाई हमले किए। लालरिंचना ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए कम से कम 17 लोगों को इलाज के लिए चम्फाई लाया गया।
 

उपायुक्त ने बताया कि जोखावथार में पहले से रह रहे म्यांमार के 51 वर्षीय एक नागरिक की उस समय मौत हो गई जब सीमा के दूसरी ओर गोलीबारी चल रही थी। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि उन्हें कथित तौर पर सीमा पार से गोली लगी थी।
 

जोखावथार ग्राम परिषद के अध्यक्ष लालमुआनपुइया नेबताया कि मुठभेड़ में चिन नेशनल आर्मी (सीएनए) के पांच जवान मारे गए। लालमुआनपुइया ने कहा कि म्यांमार के 6,000 से अधिक लोग गोलीबारी शुरू होने से पहले से ही जोखावथार में रह रहे थे। 
 

मराज्य के छह जिले चम्फाई, सियाहा, लांगतलाई, सेरछिप, हनाथियाल और सैतुअल म्यांमार के चिन राज्य के साथ 510 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं। पड़ोसी देश से पहली घुसपैठ फरवरी 2021 में हुई थी जब जुंटा ने सत्ता पर कब्जा कर लिया था। तब से म्यांमार के हजारों लोगों ने पूर्वोत्तर राज्य में शरण ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed