फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   19 people dead in Maharashtra during immersion of Ganesh idols

Maharashtra: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 19 लोगों की मौत, शिंदे-उद्धव गुट के समर्थकों में भी हुई मारपीट

Sat, 10 Sep 2022 04:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 10 Sep 2022 04:28 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के मौके पर डूबने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी कुछ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर शहर के सक्करदरा इलाके में गणेश विसर्जन के दौरान सड़क दुर्घटना हो गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गयी।
 

विज्ञापन
19 people dead in Maharashtra during immersion of Ganesh idols
19 लोगों की मौत। - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में 10 दिनों तक चले गणेश उत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। इसके बाद शुक्रवार से ही शुरू हुई विसर्जन प्रक्रिया में अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है। शनिवार को महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हुई विभिन्न घटनाओं में 19 लोगों की मौत हो गई, वहीं इनमें से 14 लोगों की मौत मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से हुई। इसके साथ ही चार लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई। वहीं, विसर्जन के दौरान हो रही गणेश आरती में पेड़ गिर जाने के कारण एक महिला की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस दौरान कई जगहों पर कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति भी देखी गई। गौरतलब है कि राज्य में गणेश उत्सव  31 अगस्त से शुरू हुआ था।

विज्ञापन


डूबने से हुई 14 लोगों की मौत
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के मौके पर वर्धा जिले के सवांगी में तीन लोगों की मौत और एक अन्य व्यक्ति की मौत देवली में डूबने से हो गई। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यवतमाल जिले में भी मूर्ति विसर्जन के लिए गए दो व्यक्ति तालाब में डूब गए। इसके अलावा, अहमदनगर जिले के सुपा और बेलवंडी में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में दो अन्य लोगों की मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि पुणे के ग्रामीण हिस्सों में भी तीन लोगों की मौत डूबने से हो गई, इसमें धुले, सतारा और सोलापुर शहर शामिल हैं। 
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के मौके पर डूबने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी कुछ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर शहर के सक्करदरा इलाके में गणेश विसर्जन के दौरान सड़क दुर्घटना हो गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ गिरने से महिला की मौत
वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे में बारिश के बीच कोलबाद इलाके में एक गणेश पंडाल पर पेड़ गिर गया। इस हादसे में 55 साल की एक महिला की मौत हो गई। साथ ही, चार अन्य लोग घायल भी हो गए। नगर निगम के एक अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को एक विशाल पेड़ उस समय पंडाल पर गिर गया, जब भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के लिए आरती की जा रही थी। 

11 लोग हुए घायल
इस बीच, रायगढ़ जिले के पनवेल में विसर्जन के दौरान एक जुलूस में बिजली का करंट लगने से नौ साल की बच्ची सहित कम से कम 11 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने इसके बारे में बताया कि ये घटना वाडघर कोलीवाड़ा में शुक्रवार शाम को बिजली जनरेटर की एक केबल टूट जाने के बाद हुई। उन्होंने बताया कि इस घटना मं घायल हुए 11 लोगों में चार बच्चे भी शामिल हैं। जिसके बाद कुछ लोगों को एक निजी अस्पताल और बाकियों को पनवेल के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। 


उद्धव और शिंदे गुट के समर्थकों में मारपीट
गणेश मूर्तियों के विसर्जन के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में कानून व्यवस्था से जुड़ी कुछ घटनाएं भी सामने आईं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अहमदनगर जिले के तोपखाना में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई।वहीं जलगांव में, गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान कुछ लोगों  ने महापौर के बंगले पर पथराव कर दिया। इसके अलावा पुणे शहर और जिले के ग्रामीण हिस्से के साथ-साथ चंद्रपुर में दो गुटों के बीच हाथापाई की मामूली घटनाओं की जानकारी भी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed