फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   18 january 2026 major events

आज के दिन: मौनी अमावस्या पर स्नान, न्यूजीलैंड के खिलाफ निर्णायक मुकाबला और विश्व पुस्तक मेले का आखिरी दिन

Sun, 18 Jan 2026 06:19 AM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sun, 18 Jan 2026 06:19 AM IST
सार

नमस्कार! आज है रविवार, 18 जनवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
18 january 2026 major events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

आज 18 जनवरी 2026 को माघ अमावस्या (मौनी अमावस्या) है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के अपने दूसरे दिन के दौरे पर हैं। दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले का आखिरी दिन होगा। वहीं, प्रयागराज में माघ मेले में मौनी अमावस्या को लेकर कई रास्तों में आज बदलाव किया गया है। जानें आज पूरे दिन की कुछ मुख्य खबरों का संक्षेप।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को असम और पश्चिम बंगाल के अपने दूसरे दिन के दौरे पर रहेंगे। पहले वे असम में सुबह करीब 11 बजे 6,950 करोड़ रुपये से ज्यादा की काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन करेंगे और नगांव जिले के कालियाबोर में दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। उसके बाद दोपहर करीब तीन बजे पश्चिम बंगाल में कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व पुस्तक मेले का आखिरी दिन
18 जनवरी को विश्व पुस्तक मेले का आखिरी दिन है। यह मेला 10 जनवरी से दिल्ली के भारत मंडपम में लगा हुआ है। इस बार इस मेले में प्रवेश करना सभी के लिए निशुल्क था। अगर आप भी अभी तक यहां नहीं गए हैं, तो आज आपके लिए आखिरी मौका है।
 

विज्ञापन

मौनी अमावस्या के कारण कई रास्तों में बदलाव
प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कई रास्तों में बदलाव किए गए हैं। माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन 3.50 करोड़ श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंच सकते हैं। कौन से रास्तों में डायवर्जन रहेगा या कौन से रास्ते बंद रहेंगे, उसे आप यहां देख सकते हैं।

महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक
रविवार को राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। संगठन प्रभारी नूरी खान और अदिति सिंह इस बैठक की समीक्षा करेंगी। प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह की मौजूदगी में संगठन की गतिविधियों पर चर्चा होगी।

 

भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में दोनों टीमों को अब तक एक-एक बार जीत मिल चुकी है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला निर्णायक होने वाला है।

 

विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आज
आज विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला है। यह मुकाबला विदर्भ और सौराष्ट्र के बीच खेला जाएगा। सौराष्ट्र ने शुक्रवार को पंजाब को नौ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed