गुजरात कांग्रेस में बड़ी फूट के आसार, अल्पेश का दावा- 15 विधायक छोड़ेंगे पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद देश के अन्य प्रमुख राजनीतिक दलों में अब उथल-पुथल का दौर चल पड़ा है। गुजरात में प्रमुख ओबीसी नेता के तौर पर उभरकर सामने आए अल्पेश ठाकोर ने कई विधायकों द्वारा कांग्रेस को छोड़ने की बात कही है। उनका कहना है कि सभी विधायक पार्टी से तंग आ चुके हैं और पार्टी छोड़ रहे हैं।
ठाकोर ने कहा है, "यह हमारा फैसला था और मेरी अंतरात्मा की आवाज थी कि हम यहां नहीं रहना चाहते। हम सरकार की मदद से अपने लोगों और गरीबों के लिए काम करना चाहते हैं... इंतजार कीजिए और देखिए, 15 से ज्यादा विधायक कांग्रेस छोड़ रहे हैं, सभी तंग आ चुके हैं। आधे से ज्यादा विधायक परेशान हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "मेरे लोग गरीब और पिछड़े हैं। उन्हें सरकार के समर्थन की जरूरत है। मैं परेशान था कि मैं अपने लोगों को वो नहीं दे सका, जिसका मैंने इरादा किया था। मेरा संगठन उनकी राय को बताता है कि जहां हमारा सम्मान नहीं होता वहां हमें नहीं होना चाहिए।"
Alpesh Thakor: It was our decision & the voice of my conscience that we don't want to be here. We want to work for our people & the poor with help of the govt...Wait and watch, more than 15 MLAs are leaving Congress, everyone is distressed. More than half of the MLAs are upset. https://t.co/3HtNhItl3e
— ANI (@ANI) May 28, 2019