फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   15 Kerala youths go missing, families suspect they have joined ISIS

15 युवा देश से गायब, परिजनों को IS में शामिल होने का शक

Sat, 09 Jul 2016 02:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 09 Jul 2016 02:28 PM IST
विज्ञापन
15 Kerala youths go missing, families suspect they have joined ISIS
केरल के कासारागॉड और पलक्कड जिले से पांच युवतियों समेत 15 युवा गायब हो गए - फोटो : FILE PHOTO

केरल के कासारागॉड और पलक्कड जिले से पांच युवतियों समेत 15 युवा गायब हो गए हैं। ये सभी पिछले महीने मध्य एशिया पढ़ने गए थे और तब से इनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। परिवार वालों को शक है कि कहीं ये युवा आईएसआईएस में न शामिल हो गए हों।   

विज्ञापन


केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इस मामले की जांच के आदेश पुलिस को जल्द से जल्द करने के दे दिए हैं। इन युवाओं के परिवार वालों को अपने बच्चों की पिछले एक माह से कोई खोज-खबर नहीं मिल पाई है। अब उन्हें डर सता रहा है कि कहीं उन्हें भड़का कर आईएसआईएस का हिस्सा न बना लिया गया हो। 
विज्ञापन


कासारागॉड जिले के पंचायत सदस्य वी पी पी मुस्तफा ने बताया कि ईद के दौरान दो लापता हुए युवाओं के माता-पिता को वाट्सऐप संदेश आया कि वो वापस नहीं आ रहे हैं। यह एक दैवीय नियम है और आप चाहे तो यहां आकर हमारे साथ शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'हम अमेरिका के‌ खिलाफ लड़ने के लिए आईएस में शामिल हो रहे'

15 Kerala youths go missing, families suspect they have joined ISIS
अाईएस - फोटो : file
एक दूसरे संदेश में लिखा गया था कि हम अमेरिका के‌ खिलाफ लड़ने के लिए आईएस में शामिल हो रहे हैं। इस संदेश की गंभीरत को देखते हुए करूणाकरन के विधायक एम राजगोपालन और मुस्तफा ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को इस बाबत सूचना दी।

राजगोपाल ने पीटीआई को बताया कि जितने भी लोग गायब हुए हैं। सबके सब उच्च शिक्षित हैं और सभी की उम्र 30 साल से कम है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को लापता हुए युवाओं के परिवार वालों ने यह मामला हमारे सामने लाया। 

गायब हुए हाकिम के पिता हफीसुद्दीन ने बताया कि एक महीने पहले उनका पुत्र घर छोड़कर गया था और आज तक उसकी कोई खबर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अगर वो एक अच्छा इंसान बनकर वापस लौटता है तो मैं उसका स्वागत करूंगा। यदि नहीं तो मैं उसका मरा हुआ शरीर भी नहीं देखना चाहूंगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed