फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   15 CBI officers get Union Home Minister's medal for Excellence in Investigation

CBI: सीबीआई के 15 अफसरों को मिला 'मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इंवेस्टीगेशन', जांच कार्य में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Fri, 12 Aug 2022 06:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 12 Aug 2022 06:02 PM IST
सार

सीबीआई के 15 अफसरों को गृह मंत्रालय ने 'मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इंवेस्टीगेशन' पदक से सम्मानित किया है। इसके अलवा महाराष्ट्र पुलिस के 11 और मध्य प्रदेश पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के 10-10 अधिकारियों को यह पदक प्रदान किया गया है। 

विज्ञापन
15 CBI officers get Union Home Minister's medal for Excellence in Investigation
सीबीआई(सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री ने सीबीआई के 15 अफसरों को 'मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इंवेस्टीगेशन' पदक प्रदान किया है। इन अफसरों ने ही जस्टिस एसएन शुक्ला भ्रष्टाचार मामले की जांच की। 50 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में एक सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके अलावा इन अफसरों ने नौसेना में भ्रष्टाचार को लेकर अफसरों को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन

 
प्रतिष्ठित पदक विजेताओं में एजेंसी के एसी-2 विंग में तैनात डिप्टी एसपी सुरेंद्र कुमार रोहिल्ला भी शामिल हैं। उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एसएन शुक्ला को एक निजी मेडिकल कॉलेज का कथित रूप से पक्ष लेने के लिए रिश्वत लेने के मामले में मामला दर्ज किया था। रोहिल्ला उस टीम का भी हिस्सा रहे हैं जिसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच की थी। 
विज्ञापन

 
अधिकारियों ने बताया कि एसी-1 ईकाई में डिप्टी एसपी प्रमोद कुमार को भी इस पदक से सम्मानित किया गया है। उन्होंने रेलवे के एक रिटायर्ड चीफ मैकेनिकल इंजीनियर एके कठपाल को 50 लाख की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के तुरंत बाद सीबीआई ने कठपाल के भाई के आवास सहित नौ स्थानों पर तलाशी ली गई थी जहां से 2.75 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए थे।  एजेंसी ने दिल्ली और चेन्नई में तलाशी के दौरान लगभग 23 किलो सोना भी बरामद किया था। 

 
एसी-1 के डिप्टी एसपी कुमार भास्कर भी इस प्रतिष्ठित पदक को प्राप्त करने वालों में से हैं। उन्होंने नौसेना में एक बड़े भ्रष्टाचार के मामले का भंडापोड़ किया था जिसमें कई पूर्व और सेवारत अधिकारियों को हैदराबाद की एक कंपनी का पक्ष लेने के लिए एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed