फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   14 lakhs people vaccinated for the first time, vaccination crosses 20 million

Corona vaccination: पहली बार 14 लाख को टीका, टीकाकरण दो करोड़ पार

Sat, 06 Mar 2021 07:52 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 06 Mar 2021 07:52 AM IST
विज्ञापन
14 lakhs people vaccinated for the first time, vaccination crosses 20 million
corona vaccination - फोटो : अमर उजाला

दूसरा चरण शुरू होने के बाद देश में कोरोना वायरस को लेकर काफी तेजी देखने को मिल रही है। पहली बार एक दिन में 14 लाख लोगों ने टीका लगवाया है। इसके चलते अब तक करीब दो करोड़ लोग टीका लेकर कोरोना से बचाव का कवच धारण कर चुके हैं। 

विज्ञापन


दूसरे चरण में अब तक सबसे ज्यादा बुजुर्गों में वैक्सीन के प्रति उत्साह देखने को मिला है। पिछले चार दिन में देश के 16 लाख से भी ज्यादा बुजुर्गों ने पहला डोज लेकर खुद का बचाव किया है। वहीं 45 से 59 वर्ष की आयु के 2.35 लाख लोगों ने भी वैक्सीन लिया है।
विज्ञापन


इनके अलावा देश के 68.53 लाख स्वास्थ्य कर्मचारी पहली और 31.41 लाख ने दूसरी खुराक ली है। वहीं 60 लाख फ्रंटलाइन वर्कर कम से कम एक खुराक अब तक ले चुके हैं। इनमें से 67,297 कर्मचारियों ने दूसरी बार भी वैक्सीन की दवाई लेकर स्वयं का बचाव कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में एक करोड़ को वैक्सीन देने का लक्ष्य
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार शाम तक देश में दो करोड़ के आसपास लोगों ने वैक्सीन ली है। सरकार का इसी माह के अंत तक तीन से चार करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत इसी माह के अंत तक करीब एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्रालय के अनुसार, देश के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस को लेकर अलग प्रकार के संकेत मिल रहे हैं। अभी इन राज्यों की स्थिति को लेकर बहुत कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन पुराने अनुभवों के आधार पर सतर्कता बरतना भी जरूरी है।


इसलिए राज्यों से बार-बार सतर्कता अपनाने और प्रभावित जिलों में वैक्सीन को पूरा करने के लिए कहा गया है। ऐसा करने से कम से कम स्वास्थ्य कर्मचारी, फ्रंटलाइन वर्कर और बुजुर्ग लोगों की सुरक्षा करने में कामयाब हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed