{"_id":"5ee4d5c08ebc3e431f7ff2a9","slug":"14-june-on-the-occasion-of-world-blood-donor-day-mahamela-of-mahadanis-initiative-of-amar-ujala-foundation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन की पहल, 100 से अधिक शहरों में लगा रक्तदान शिविर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल, 100 से अधिक शहरों में लगा रक्तदान शिविर
Sun, 14 Jun 2020 11:46 AM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:46 AM IST
सार
- लगा ‘महादानियों का महामेला’
- विश्व रक्तदाता दिवस का है मौका
- अमर उजाला फाउंडेशन की अनोखी पहल
विज्ञापन
स्वैच्छिक रक्तदान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर रविवार को देश के 100 से अधिक शहरों में महादानियों का महामेला लग रहा है। मौका है विश्व रक्तदाता दिवस का। हर साल की तरह इस साल भी अमर उजाला फाउंडेशन ने अपने प्रसार वाले राज्यों में आज यानी 14 जून को रक्तदान शिविर लगाया है। कई शहरों में लोगों का शिविरों में पहुंचकर रक्तदान का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश हो, हिमाचल प्रदेश हो, उत्तराखंड हो या फिर हरियाणा या चंडीगढ़, सभी जगह रक्तदानियों में इस रक्तदान कैंप लेकर भारी उत्साह है। इन रक्तदान कैंपों में जो भी रक्त एकत्रित होता है, उसे सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंकों में दिया जाता है।
विज्ञापन
इन कैंपों में अधिक से अधिक लोग पहुंचे इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इसमें समाज का हर वर्ग जुड़ता है और अपनी सेवाएं देता है। देश के अलग-अलग प्रांतों में इन कैपों से सरकारी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, समाजिक संगठन और रेडक्रॉस सोसाइटी भी जुड़ रही हैं।
विज्ञापन