फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   14 january 2026 major events

आज के दिन: ईडी की छापेमारी और अखलाक मामले पर अदालतों में सुनवाई, भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे

Wed, 14 Jan 2026 05:59 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 14 Jan 2026 05:59 AM IST
सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 14 जनवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
14  january 2026 major events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 14 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी और मकर संक्रांति का त्योहार है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय राज्य मंत्री के आवास पर पोंगल त्योहार मनाने के लिए शामिल होंगे। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की आई-पैक पर छापेमारी और अखलाक मामले पर अदालतों में सुनवाई होगी। 

विज्ञापन

पोंगल कार्यक्रम 

आज तमिलनाडु का प्रमुख त्योहार पोंगल भी है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन तमिलनाडु से आते हैं। वे लगातार राज्य की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देते रहे हैं। उनके आवास पर होने वाले पोंगल कार्यक्रम में फसल से जुड़ी परंपरागत रस्में, धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल होंगी। इसमें पारंपरिक तरीके से पोंगल पकाने और सूर्य देव को अर्पण करने जैसी रस्में भी निभाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उज्जैन में श्रीमहाकाल महोत्सव

मध्यप्रदेश के उज्जैन में बुधवार से श्रीमहाकाल महोत्सव शुरू होने वाला है। यह आयोजन 14 से 18 जनवरी तक होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 जनवरी को शाम 7 बजे इसका शुभारंभ करेंगे। 18 जनवरी तक चलने वाला यह महोत्सव श्रीमहाकाल महालोक और त्रिवेणी संग्रहालय के प्रांगण में कला, संगीत और वैचारिक विमर्श का अनूठा संगम होगा। 

विज्ञापन

ईडी की छापेमारी मामले पर सुनवाई 

बुधवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में ईडी से जुड़े मामले पर सुनवाई होगी। दरअसल, आई-पैक के कार्यालय और उसके निदेशक प्रतीक जैन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से की गई छापेमारी से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई होगी। 

अखलाक हत्याकांड मामले की सुनवाई

बुधवार को अखलाक हत्याकांड मामले पर सुनवाई होगी। यह सुनवाई दूसरी अदालत में स्थानांतरण को लेकर दायर याचिका पर होगी। ग्रेटर नोएडा के जिला न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव तय करेंगे कि मामला अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सौरभ द्विवेदी की फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा या किसी अन्य अदालत में सुनवाई होगी। मामला 28 सितंबर 2015 का है, जब दादरी थाना क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में भीड़ ने घर में घुसकर अखलाक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। अफवाह थी कि उसके घर में गोमांस रखा हुआ था।

अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के मामले में सुनवाई 

बुधवार को अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के खातों को फ्रॉड घोषित करने से जुड़े मामले की सुनवाई है। दरअसल, इंडियन ओवरसीज बैंक, आईडीबीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने अनिल अंबानी पर फ्रॉड घोषित करने की प्रक्रिया पर लगी रोक के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की है। 

महिला प्रीमियर लीग 

डब्ल्यूपीएल में बुधवार को यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा। यूपी वॉरियर्स की कप्तान मेग लैनिंग हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स हैं। मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में बुधवार को खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी और अब उसकी नजरें दूसरे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर टिकी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed