{"_id":"633cba2a957fd773e57f57f4","slug":"13-people-who-got-duped-in-thailand-for-jobs-and-were-taken-illegally-into-myanmar-arrive-in-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: नौकरी के नाम पर म्यांमार में बंधक बनाए गए 13 लोग चेन्नई पहुंचे, मंत्री ने किया स्वागत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: नौकरी के नाम पर म्यांमार में बंधक बनाए गए 13 लोग चेन्नई पहुंचे, मंत्री ने किया स्वागत
Wed, 05 Oct 2022 04:26 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, चेन्नई
एएनआई, चेन्नई
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 05 Oct 2022 04:26 AM IST
सार
राज्य मंत्री केएस मस्तान ने कहा कि सीएम एमके स्टालिन ने लोगों को बचाने के प्रयास किए थे। लगभग 50 तमिल अभी भी म्यांमार में हैं और सरकार उन्हें वापस लाने के लिए प्रयास करेगी।
विज्ञापन
म्यांमार में बंधक बनाए गए 13 लोग चेन्नई पहुंचे
- फोटो : ANI
विस्तार
म्यांमार में अवैध रूप से बंधक बनाए गए 13 भारतीय लोग बुधवार को चेन्नई पहुंचे। लोगों को थाइलेंड में नौकरी के बहाने ठगा गया। राज्य मंत्री केएस मस्तान ने कहा कि एजेंटों के माध्यम से लोगों को राज्य के विभिन्न हिस्सों से म्यांमार लाया गया था। सीएम एमके स्टालिन ने उन्हें बचाने के प्रयास किए थे। साथ ही उन्होंने कहा कि लगभग 50 तमिल अभी भी म्यांमार में हैं और सरकार उन्हें वापस लाने के लिए प्रयास करेगी।
विज्ञापन
कोयंबटूर के एक पीड़ित ने कहा कि हमने दुबई में नौकरी के लिए आवेदन किया था। दुबई के एजेंट ने कहा कि नौकरी थाईलैंड में है लेकिन जब हम थाईलैंड पहुंचे तो नौकरी नहीं मिली। इसके बाद वे हमें लगभग 450 किमी दूर एक कार में किसी स्थान पर ले गए। वहां से चीनी लोगों के एक समूह ने हमें अवैध रूप से एक नदी पार करा दी।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने हमारी कंपनी के फोन लिए और बाद में हमें पता चला कि हम म्यांमार में हैं। हमारे पास वीजा नहीं था और अवैध रूप से वहां थे। हमें वीआईपी के साथ फर्जी आईडी से चैट करनी थी। साथ ही बताया कि स्थानीय सेना ने हमें बचाया। हमें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। दिन में 15-16 घंटे काम किया। एजेंटों के जरिए वहां काफी लोग आए हुए थे।
विज्ञापन