फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 March 2026 Major Events

आज के दिन: प्रधानमंत्री मोदी का असम दौरा, किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त भी जारी करेंगे पीएम

Fri, 13 Mar 2026 07:48 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 13 Mar 2026 07:48 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 13 मार्च। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं..

विज्ञापन
13 March 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 13 मार्च 2026 को कृष्ण पक्ष की दशमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर रहेंगे। वे यहां से पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करेंगे। वहीं, आज गायक बादशाह के गीत 'टटिहरी' पर सुनवाई होगी। 

विज्ञापन

पीएम मोदी का असम दौरा
शुरुआत प्रधानमंत्री से। वे नरेंद्र मोदी शुक्रवार से दो दिन के असम दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे करीब 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री गुवाहाटी, कोकराझार और सिलचर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करेंगे। इसके तहत देशभर के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अलावा प्रधानमंत्री राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जनसभाओं को संबोधित कर विकास योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी का रायबरेली और अमेठी दौरा  
कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिन के अमेठी और रायबरेली दौरे पर  होंगे। वे शुक्रवार को सुबह गेस्ट हाउस में जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वे अमेठी की तिलोई विधानसभा के बहादुरपुर में अमेठी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का ललितपुर दौरा
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को एक दिन के लिए ललितपुर दौरे पर रहेंगे। 

बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती के मौके पर कांग्रेस का कार्यक्रम
बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती पर  कांग्रेस परिवर्तन दिवस के रूप में मनाएगी। इस दौरान बहुजन संवाद होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद रहेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

सोनिया गांधी वोटर लिस्ट मामले पर सुनवाई
सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट मामले पर शुक्रवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट सुनवाई होगी। दरअसल, याचिका में कहा गया है कि वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम 1980 में ही जुड़ गया था, जबकि वो 1983 में भारत की नागरिक बनीं।

गायक बादशाह से जुड़े मामले पर सुनवाई
गायक बादशाह के गीत 'टटिहरी' पर शुक्रवार को  पानीपत के कॉन्फ्रेंस हॉल में सुनवाई होगी। महिला आयोग की ओर से जारी समन के अनुसार, पानीपत की सामाजिक कार्यकर्ता सविता आर्य (अध्यक्ष, नारी तू नारायणी उत्थान समिति) और शिव कुमार (डायरेक्टर, शिव आरती इंडिया फाउंडेशन) ने शिकायत दी है कि हरियाणवी गीत ‘टटिहरी’ में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्द हरियाणवी संस्कृति और महिलाओं की गरिमा के विपरीत हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

ज्ञानवापी मामले पर सुनवाई 
ज्ञानवापी मामले में 13 मार्च को सुनवाई होगी। यह  सुनवाई ज्ञानवापी परिसर में नए मंदिर के निर्माण और हिंदुओं को पूजा-पाठ का अधिकार देने से जुड़े 1991 में दायर मुकदमे में पक्षकार बनाए जाने संबंधी प्रार्थना पत्र पर हो रही है।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed