फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 killed in flood-ravaged northeast, 40 thousand people in relief camps

पूर्वोत्तर में बाढ़ के कहर से 13 की मौत, हजारों लोग बेघर, 40 हजार ने राहत कैंपों में ली शरण

Sat, 16 Jun 2018 06:28 AM IST
एजेंसी, इंफाल/अगरतला
एजेंसी, इंफाल/अगरतला Updated Sat, 16 Jun 2018 06:28 AM IST
विज्ञापन
13 killed in flood-ravaged northeast, 40 thousand people in relief camps
Srilanka flood
बाढ़ की समस्या से परेशान पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश के साथ यह समस्या बढ़ती जा रही है। पिछले 48 घंटों में भारी बारिश और बाढ़ ने त्रिपुरा और मणिपुर में 13 लोगों की जान ले ली है। हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। ट्रेन और बाकी सेवाएं भी बाधित हो गई हैं।
विज्ञापन


त्रिपुरा में बृहस्पतिवार को तीन लोग बाढ़ के पानी में बह गए जबकि एक व्यक्ति की जान भूस्खलन में चली गई। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। इससे पहले बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने केंद्र से मदद मांगी थी। रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों के मुताबिक 40 हजार लोगों को 173 राहत शिविरों में भेजा गया है। 
विज्ञापन


वहीं मणिपुर में एक बच्चे समेत दो लोग नदी के पानी में बुधवार को बह गए थे। वहां मरने वालों की संख्या अब कुल छह हो गई है। राहत और आपदा प्रबंधन निदेशालय की रिपोर्टों के मुताबिक मणिपुर में बाढ़ से 101 गांव और 1.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम और मिजोरम में भी बुरा हाल :

असम के सात जिलों में करीब चार लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, अब तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन और बाढ़ संबंधी घटनाओं के कारण तीन लोगों की जान जा चुकी है। वहीं मिजोरम के आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि बाढ़ की वजह से अब तक कम से कम 1066 परिवारों को निकाला जा चुका है। सबसे अधिक प्रभावित लुंगलेई जिला है जहां के 700 परिवार सुरक्षित स्थानों पर भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed