फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 CPM-M extremists surrendered in Assam today, know all about

Assam: असम में 13 उग्रवादियों ने किया आत्म समर्पण, गिरफ्तार CPI-M के नेता कंचन दा के थे समर्थक

Fri, 18 Nov 2022 10:32 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 18 Nov 2022 10:32 AM IST
सार

असम पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि राज्य के डिब्रूगढ़ और कछार जिलों में सरेंडर किया। विशेष पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन CPI-M के 13 उग्रवादी आज हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में शामिल हो गए। 

विज्ञापन
13 CPM-M extremists surrendered in Assam today, know all about
असम में CPI-M के 13 उग्रवादियों ने डाले हथियार - फोटो : PTI

विस्तार

असम में 13 वाम उग्रवादियों ने पुलिस के समक्ष आज हथियार डाल दिए। ये प्रतिबंधित भाकपा माओवादी (CPI Maoist) के सदस्य थे। आत्म समर्पण करने वाले उग्रवादी इसी साल के आरंभ में गिरफ्तार संगठन के नेता अरुण कुमार भट्टाचार्य उर्फ 'कंचन दा' के समर्थक थे। 

विज्ञापन


असम पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि राज्य के डिब्रूगढ़ और कछार जिलों में सरेंडर किया। विशेष पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन CPI-M के 13 उग्रवादी आज हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में शामिल हो गए। ये सीपीआई-एम के नेता अरुण कुमार भट्टाचारजी उर्फ कंचन दा के सहयोगी थे। उन्हें इसी साल के आरंभ में असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


मार्च में गिरफ्तार हुए थे कंचन दा
भाकपा (माओवादी) के वयोवृद्ध नेता और पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य अरुण कुमार भट्टाचार्य, जो 'कंचन दा' के नाम से चर्चित हैं, को इसी साल 6 मार्च को कछार जिले में गिरफ्तार किया गया था। डिब्रूगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) बिटुल चेतिया ने गुरुवार को कहा था कि माओवादी उग्रवादी होने का दावा करने वाले नौ लोगों ने आत्मसमर्पण के लिए सरकार से संपर्क किया था। इसके बाद जिला पुलिस ने उनके भाकपा (माओवादी) के साथ संबंधों की पुष्टि की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी चेतिया ने कहा कि उनमें से एक के उग्रवादियों के साथ संबंध होने के बारे में पता था, जबकि दूसरे के बारे में पुलिस रिकॉर्ड में कोई जानकारी नहीं थी। चेतिया ने कहा था कि भाकपा (माओवादी) के साथ संदिग्ध संबंधों वाले दो अन्य व्यक्तियों को इस महीने की शुरुआत में डिब्रूगढ़ में पकड़ा गया था और उनके पास से एक पिस्तौल, मैगजीन और गोला-बारूद जब्त किया गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा था कि वरिष्ठ नक्सली नेता से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर कुछ सप्ताह पहले कंचन दा के साथ संबंध रखने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी कछार में गिरफ्तार किया गया था। 


कंचन दो 'लाल गलियारा' बनाने का जिम्मा सौंपा गया था।
72 वर्षीय 'कंचन दा' की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कहा था कि भट्टाचार्य को असम में भाकपा (माओवादी) की एक राज्य-स्तरीय समिति गठित करने और एक पड़ोसी देश से भारत के अन्य नक्सलवाद प्रभावित राज्यों जैसे झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश  तक 'लाल गलियारा' (red corridor) बनाने का काम सौंपा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed