{"_id":"6afd32fccdc452e0450ade19","slug":"12th-grade-graduate-poses-as-an-ias-officer-become-a-housing-society-chairman-swindles-35-lakh-in-11-months-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: फर्जी आईएएस बनकर सोसाइटी का चेयरमैन बना 12वीं पास युवक, 11 महीने में 35 लाख ठगे; कैसे हुआ खुलासा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: फर्जी आईएएस बनकर सोसाइटी का चेयरमैन बना 12वीं पास युवक, 11 महीने में 35 लाख ठगे; कैसे हुआ खुलासा?
Wed, 18 Nov 2026 10:52 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:52 AM IST
सार
महाराष्ट्र के पुणे में 12वीं पास युवक हितेश कुलकर्णी ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर एक हाउसिंग सोसाइटी का चेयरमैन बन गया। उसने फर्जी दस्तावेजों और हस्ताक्षरों के जरिए 11 महीनों में लोगों से करीब 35 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पुणे पुलिस ने 21 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी बताकर पुणे की एक हाउसिंग सोसाइटी के लोगों से 11 महीनों में 35 लाख रुपये की ठगी की। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
आरोपी कैसे बना चेयरमैन?
आरोपी हितेश प्रमोद कुलकर्णी, जो बालेवाड़ी हाई स्ट्रीट के पास की सोसाइटी का ही रहने वाला है। उसने खुद को 'आईएएस अधिकारी' बताकर लोगों का भरोसा जीता और सोसाइटी का चेयरमैन बन गया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उसने लोगों से लॉटरी के जरिए बिना बिके फ्लैट दिलाने का वादा किया, उनसे पैसे लिए और फर्जी हस्ताक्षर करके 'नो-ड्यूज सर्टिफिकेट' (बकाया न होने के प्रमाण पत्र) जारी किए।
पुलिस के अनुसार, उसने सोसाइटी के सचिव और कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर भी फर्जी तरीके से बनाए, ताकि वह सोसाइटी की ऑनलाइन बैंकिंग का कंट्रोल अपने हाथ में ले सके और पैसे अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर सके।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज मामला
बनेर पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर राजू जाधव ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि कुलकर्णी ने कभी आईएएस की परीक्षा पास नहीं की है। वह सिर्फ 12वीं पास है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
2025 में, पुणे जिले के चिखली में रहते हुए, कुलकर्णी ने कथित तौर पर अपने परिवार और पड़ोसियों को बताया कि वह एक आईएएस अधिकारी बन गया है। उसके पिता ने भी लोगों को यही बताया, और कुछ मीडिया संस्थानों ने भी उसकी इस कथित उपलब्धि के बारे में खबर छापी।
तस्वीरें और अखबार की रिपोर्टें दिखा किया ठगी
बालेवाड़ी में शिफ्ट होने के बाद, उसने वहां के निवासियों को सम्मान समारोहों की तस्वीरें और अखबार की रिपोर्टें दिखाईं। वह निवासियों के साथ बिल्डर के पास भी गया और अपने कथित पद का रौब दिखाकर सोसाइटी का हैंडओवर लेने के लिए दबाव डाला। जाधव ने बताया कि निवासियों ने उसे आईएएस अधिकारी मानकर सोसाइटी का चेयरमैन बना दिया।
हाउसिंग सोसाइटी ने वन-टाइम मेंटेनेंस चार्ज के रूप में जमा किए गए 37 लाख रुपये को एक सरकारी बैंक की पिंपले सौदागर शाखा में फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के तौर पर रखा था। पुलिस के अनुसार, कुलकर्णी ने कथित तौर पर इस एफडी के बदले 10 लाख रुपये का लोन लिया और इस रकम को पौड फाटा शाखा में मौजूद सोसाइटी के सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद उसने चेक के जरिए 5 लाख रुपये निकाले और बाकी 5 लाख रुपये अपने खुद के खाते में ट्रांसफर कर लिए।
बाद में, उसने जाली हस्ताक्षर करके एफडी को समय से पहले बंद करने के लिए एक और आवेदन दिया। लोन की रकम एडजस्ट होने के बाद, बैंक ने बचे हुए 27 लाख रुपये सोसाइटी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने बताया कि कुलकर्णी ने इस रकम को, सोसाइटी के खाते में पहले से मौजूद 3 लाख रुपये के साथ मिलाकर, अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर लिया और खुद के लिए इस्तेमाल कर लिया।
चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर क्या किया?
एक अन्य मामले में, उसने कथित तौर पर अपने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों को बताया कि MHADA (महाराष्ट्र हाउसिंग एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) के 5-6 फ्लैट उपलब्ध हैं और वह बिल्डर के जरिए उन्हें अलॉट करवा सकता है। पुलिस के मुताबिक, जब लोगों ने अलॉटमेंट लेटर मांगे, तो उसने बिल्डर के किसी कर्मचारी के नाम से एक फर्जी ईमेल आईडी बनाई और चैटजीपीटी का इस्तेमाल करके तैयार किए गए लेटर उन्हें भेज दिए।
कुछ लोगों ने इन फ्लैटों के लिए सोसाइटी के खाते में पैसे जमा किए। जब फ्लैट अलॉट नहीं हुए, तो उसने कुछ लोगों को उनके पैसे वापस कर दिए, लेकिन एक व्यक्ति को केवल आधी रकम ही लौटाई। उस व्यक्ति ने फिर सोसाइटी से संपर्क किया, जिससे इस कथित धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। मामले की आगे की जांच चल रही है।