फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   127 seat difference 5 percent vote swing statistical victory of BJP in West Bengal TMC Mamata Banerjee TMC

Election Analysis: बंगाल में दिलचस्प आंकड़ों ने खोली चुनावी गणित की परतें, 5% वोट से 127 सीटों का बड़ा अंतर

Wed, 06 May 2026 05:03 AM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Wed, 06 May 2026 05:03 AM IST
सार

महज करीब 5 फीसदी वोट के अंतर ने 127 सीटों का बड़ा अंतर पैदा कर दिया। आयोग के अनुसार 45.84% वोट हासिल करने वाली भाजपा 207 सीटों तक पहुंच गई, जबकि 40.80% वोट पाने वाली तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर ही सिमट गई...

विज्ञापन
127 seat difference 5 percent vote swing statistical victory of BJP in West Bengal TMC Mamata Banerjee TMC
पश्चिम बंगाल चुनाव में आंकड़ों की गजब कहानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजे सिर्फ सत्ता परिवर्तन की कहानी नहीं, बल्कि चुनावी गणित की गहरी परतें खोलने वाला जनादेश बनकर सामने आए हैं। चुनाव आयोग के आकड़ों को देखकर पहली नजर में यह परिणाम एक तरफा लगता है, लेकिन आंकड़ों के विश्लेषण पर तस्वीर कहीं ज्यादा जटिल और दिलचस्प दिखाई देती है।
विज्ञापन


महज करीब 5 फीसदी वोट के अंतर ने 127 सीटों का बड़ा अंतर पैदा कर दिया।  आयोग के अनुसार 45.84% वोट हासिल करने वाली भाजपा 207 सीटों तक पहुंच गई, जबकि 40.80% वोट पाने वाली तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर ही सिमट गई। यह अंतर केवल समर्थन का नहीं, बल्कि इस बात का संकेत है कि किस पार्टी ने अपने वोट को अधिक प्रभावी ढंग से सीटों में बदला और किसकी ताकत कई सीटों पर बिखर गई। इस बार का जनादेश केवल किसने कितना वोट पाया से नहीं, बल्कि वोट कहां और कैसे पड़ा से समझा जा रहा है।
विज्ञापन


आंकड़ों की जादूगरी की पूरी कहानी
  • क्यों बदला पूरा खेल, वोट का सीटों में बदलाव: भाजपा ने अपने वोट को उन सीटों पर केंद्रित किया जहां जीत की संभावना अधिक थी, जबकि टीएमसी कई जगह दूसरे स्थान पर रह गई।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बहुकोणीय मुकाबले का असर: कांग्रेस, वाम दल और अन्य पार्टियों की मौजूदगी ने विपक्षी वोटों को बांट दिया, जिसका सीधा लाभ भाजपा को मिला।
  • करीबी मुकाबले निर्णायक बने: कई सीटों पर जीत का अंतर बेहद कम रहा—कुछ हजार वोटों ने ही नतीजे तय कर दिए।
  • उम्मीदवार व स्थानीय फैक्टर: मतदाताओं ने कई जगह उम्मीदवार की छवि और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता दी। जहां संगठन मजबूत रहा, वहां वोट सीधे सीटों में बदला—यही सबसे बड़ा कारण रहा।
  • जनादेश के निहितार्थ: यह परिणाम पूरी तरह एकतरफा लहर का नहीं, बल्कि एक रणनीतिक और संरचनात्मक बदलाव का संकेत है।
  • चुनौती: भाजपा के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती जन अपेक्षाओं पर खरा उतरना है, जबकि तृणमूल के लिए यह परिणाम पुनर्गठन का संकेत है।
सीट और वोट का गणित
  • 45.84% वोट के साथ 207 सीटें जीती भाजपा  
  • 40.80% वोट के साथ 80 सीटें जीतीं तृणमूल
कांग्रेस : 3 फीसदी वोट, सीटें मिलीं 2
आम जनता उन्नयन पार्टी : 2 सीटें
माकपा (सीपीआई-एम) : 1 सीट
ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट : 1 सीट

2021 बनाम 2026 : छोटा स्विंग, बड़ा असर
भाजपा
2021  : 77 सीटें
2026 : 207 सीटें
बढ़त : +130 सीटें
वोट शेयर : +7.87%

तृणमूल कांग्रेस
2021 : 215 सीटें
2026 : 80 सीटें
गिरावट : -135 सीटें
वोट शेयर : -8%

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed