फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   1200 crore fraud under the name of multi level marketing, Two arrested, 200 crores seized

मल्टी लेवल मार्केटिंग के नाम पर 1200 करोड़ की धोखाधड़ी, दो गिरफ्तार, 200 करोड़ रुपये जब्त

Sun, 09 Sep 2018 05:44 AM IST
एजेंसी, हैदराबाद
एजेंसी, हैदराबाद Updated Sun, 09 Sep 2018 05:44 AM IST
विज्ञापन
1200 crore fraud under the name of multi level marketing, Two arrested, 200 crores seized
Online Fraud
हैदराबाद में मल्टी लेवल मार्केटिंग के नाम पर 1200 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साइबराबाद की आर्थिक अपराध शाखा ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए 200 करोड़ रुपये जब्त किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी हरियाणा में एक कंपनी के मुख्यालय से कई लोगों को धोखा दे चुके हैं। उनकी ठगी का तरीका दो सदस्य बनाने की कड़ी से जुड़ा था। इसमें वह किसी व्यक्ति को दो अन्य लोगों को साथ जोड़ने के लिए कहता था और फिर उन दोनों लोगों को अपने साथ दो-दो सदस्य जोड़ने के लिए कहा जाता। इस प्रकार लोगों से कहा जाता था कि जितनी लंबी शृंखला बनाओगे, उतना ज्यादा कमीशन और अन्य लाभ दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस स्कीम के आरोपियों को आईपीसी की धारा 420 के तहत गिरफ्तार किया है। इसमें पुरस्कार धोखाधड़ी और धन प्रेषण योजना (पीसीएमसीएस) (प्रतिबंध) कानून 1978 की धारा 3 का भी हवाला दिया गया है, जिसके तहत इस तरह की स्कीम चलाना अपराध माना गया है। सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है कि दो सदस्यों वाली स्कीम गणितीय असंभाव्यता से जुड़ी है और इससे जुड़ने वाले सदस्य आखिरकार धोखाधड़ी के शिकार होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed