फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   12 May 2026 Major Events

आज के दिन: हिमंत बिस्व सरमा असम के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, आईपीएल में गुजरात और हैदराबाद के बीच मुकाबला

Tue, 12 May 2026 06:02 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 12 May 2026 06:02 AM IST
सार

नमस्कार! आज है मंगलवार, 12 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
12 May 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 12 मई 2026 को जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी है। आज हिमंत बिस्व सरमा असम के मुख्यमंत्री पद की दूसरी बार शपथ लेंगे। वहीं, आईपीएल में गुजरात और हैदराबाद के बीच मुकाबला है। 

विज्ञापन

हिमंत बिस्व सरमा लेंगे आज शपथ
हिमंत बिस्व सरमा आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। असम में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का ये लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। खानपारा के पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ-साथ एनडीए के 40 से अधिक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहने की उम्मीद है। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सुबह 11:40 बजे हिमंत और नए मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन


यूसीसी कमेटी की पहली बैठक
मध्य प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में समिति की पहली बैठक होगी, जिसमें जनसुनवाई, आदिवासी समुदाय और लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े प्रावधानों पर चर्चा हो सकती है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

राहुल गांधी से जुड़े मामले पर सुनवाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले की सुनवाई मंगलवार को होगी। कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने यह याचिका दायर की है। याची ने कहा कि इसमें सीबीआई निदेशक, नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग, गृह मंत्रालय और गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय को प्रतिवादी बनाया गया है।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा- 2023 मामले पर सुनवाई
आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा- 2023 में आरक्षण लागू किए जाने को लेकर विवाद मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी। न्यायालय ने इन पदों पर अगली तिथि तक नई नियुक्तियां किए जाने पर अंतरिम रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने यह आदेश 8 मई को पारित किया था। उक्त अपील में एकल पीठ के 1 फरवरी 2026 के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें अपीलार्थियों की याचिका पर उन्हें अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया गया था।

सोनम रघुवंशी के मामले पर सुनवाई
शिलांग हाईकोर्ट में सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने को लेकर मंगलवार को अहम सुनवाई होगी। दरअसल, राजा रघुवंशी पिछले साल 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गए थे और 2 जून को उनका क्षत-विक्षत शव ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक झरने के पास गहरी खाई से बरामद हुआ था। इस मामले में सोनम और उसके कथित प्रेमी सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 

आईपीएल में गुजरात और हैदराबाद के बीच मुकाबला
आईपीएल में मंगलवार को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला है। यह मैच शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद में शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed