{"_id":"5de151098ebc3e547b5e87ac","slug":"12-crore-stolen-from-accounts-of-delhi-aiims-hospital-by-cloned-checks","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स अस्पताल के खातों से उड़ाए 12 करोड़ रुपये, क्लोन किए गए चेकों का किया इस्तेमाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एम्स अस्पताल के खातों से उड़ाए 12 करोड़ रुपये, क्लोन किए गए चेकों का किया इस्तेमाल
Fri, 29 Nov 2019 10:40 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 29 Nov 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)
दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल के बैंक खातों से 12 करोड़ रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। धोखेबाजों ने क्लोन किए गए चेकों का कथित तौर पर इस्तेमाल करते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में मौजूद एम्स के दो बैंक खातों से पिछले एक महीने में 12 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उड़ा ली। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि यह राशि एम्स के एसबीआई में मौजूद खातों से अन्य शहरों में स्थित बैंक की शाखाओं से निकाली गई। धोखाधड़ी सामने आने के बाद भी आरोपियों ने पिछले एक हफ्ते में एसबीआई के देहरादून और मुंबई स्थित अन्य शाखाओं से 29 करोड़ रुपये से अधिक राशित उड़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन
धोखाधड़ी के लिए आरोपियों ने कथित तौर पर ‘क्लोन किए हुए चेक’ का इस्तेमाल किया। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने देहरादून में एसबीआई की एक शाखा से 20 करोड़ रुपये जबकि मुंबई स्थित बैंक की शाखा से नौ करोड़ रुपये उड़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन
हालांकि, ये कोशिशें नाकाम कर दी गईं। अस्पताल प्रशासन ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से संपर्क कर घोटाले की जांच की मांग की है।