फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   112 feet tall statue of Adiyogi unveiled in Karnataka

कर्नाटक: आदियोगी शिव की 112 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, कार्यक्रम में सीएम बोम्मई भी हुए शामिल

Tue, 17 Jan 2023 03:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 17 Jan 2023 03:36 PM IST
सार

आदियोगी की प्रतिमा का निर्माण चिक्कबल्लापुर जिले के नंदी हिल्स स्थित ईशा फाउंडेशन परिसर में किया गया है। आश्रम की स्थापना भारतीय कला, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए की गई है। 

विज्ञापन
112 feet tall statue of Adiyogi unveiled in Karnataka
Adiyogi Shiv Statue - फोटो : Twitter/Isha Foundation

विस्तार

कर्नाटक के चिकबल्लापुर स्थित ईशा फाउंडेशन परिसर में 15 जनवरी को आदि योगी शिव की 112 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान कर्नाटक के स्वास्थ्य  मंत्री, डॉ. के सुधाकर और शिक्षा मंत्री बीसी नागेश भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन


इस दौरान सीएम बोम्मई ने कहा, लंबे समय तक आदियोगी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा, मै कोयंबटूर भी गया था और यदि हम कुछ क्षणों के लिए भी आदियोगी को देखते हैं तो गहरी अनुभूति-अनुभवों का आभास होता है। इस दौरान सद्गुरू की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सद्गुरू नहीं, सदा-गुरू हैं। उनकी साधना, अनुभव और कर्म किसी भव्य दर्शन से कम नहीं।

विज्ञापन

112 feet tall statue of Adiyogi unveiled in Karnataka
सद्गुरु - फोटो : Amar Ujala
यह पीठ उनके लिए जो ऊपर उठना चाहते हैं
कार्यक्रम के दौरान सद्गुरु ने कहा, ऐसे शक्तिशाली पीठ, परिवर्तन और श्रेष्ठता का स्रोत होते हैं। यह जगह उन लोगों के लिए है जो ऊपर उठना चाहते हैं। उनके लिए हैं, जो आम ज़िदगी से उठकर, जीवन के स्रोत तक पहुंचना चाहते हैं। तल्लीन होकर, भरपूर जीवन जीना चाहते हैं। कार्यक्रम के बाद सद्गुरू ने ट्वीट किया, आदियोगी जीवन के प्रति एक सचेतन उत्तर बनने और एक जागरूक धरती बनाने की सभी संभावनाएं प्रदान करते हैं। भविष्य उनका है जो दुनिया में एक जिम्मेदार और उत्तरदायी समाधान बनने का प्रयास करते हैं। मेरी कामना है कि आप आदियोगी के इस आनंद और कृपा को जानें। 

112 feet tall statue of Adiyogi unveiled in Karnataka
सद्गुरु - फोटो : Amar Ujala
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध 
अनावरण समारोह के बाद 14 मिनट का आदियोगी दिव्य दर्शनम दिखाया गया। इसके बाद ईशा सम्स्कृती के छात्रों ने अपनी कला से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव की बेटी राधे जग्गी की भरतनाट्यम प्रस्तुति और केरल के अग्नि नृत्य थेयम का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। बता दें, 15 जनवरी 202  से हर शाम आदियोगी दिव्य दर्शनम सैलानियों के लिए खुला रहेगा। आश्रम की स्थापना भारतीय कला, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए की गई है। 
 
कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद
आदियोगी के अनावरण के दौरान कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इसमें अभिनेत्री अनु प्रभाकर, रघु मुखर्जी और आशिका रंगनाथ, शशि कुमार, वेदा कृष्णमूर्ति और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed