{"_id":"5b08ca224f1c1bf46e8b4a7c","slug":"111-infants-die-in-5-months-in-the-hospital-of-adani-in-bhuj-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अडाणी के अस्पताल में 5 महीने में 111 नवजातों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अडाणी के अस्पताल में 5 महीने में 111 नवजातों की मौत
एजेंसी, भुज
Updated Sat, 26 May 2018 08:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
गुजरात में अडाणी समूह की ओर से संचालित अस्पताल में पांच महीने के अंदर 111 नवजात शिशुओं की मौत होने का मामला सामने आया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
अडाणी एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन भुज स्थित जीके जनरल हॉस्पिटल को संचालित करता है। इस अस्पताल की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 20 मई तक 2018 के पहले पांच महीने में 111 शिशुओं की मौत हुई।
अस्पताल प्रबंधन ने देरी से भर्ती कराए जाने और कुपोषण को शिशुओं की मौत का कारण बताया है। लेकिन सरकार ने जांच के लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित कर दी है। गुजरात की स्वास्थ्य आयुक्त जयंती रवि ने कहा कि टीम की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
अस्पताल ने जारी आंकड़ों में बताया था कि 1 जनवरी से 20 मई तक अस्पताल में जन्मे या भर्ती हुए 777 शिशुओं में से 111 की मौत हो गई। इससे साफ है कि 14 फीसदी नहीं बचाए जा सके। 2017 में अस्पताल में 258 शिशुओं की मौत हुई थी।