फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11 militants killed in encounter with CRPF in Manipur's Jiribam, News in hindi

Manipur: CRPF के डेढ़ दर्जन जांबाजों ने 45 मिनट में खदेड़े 200 से अधिक हथियारबंद उग्रवादी, यूं बचा ली पोस्ट

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Mon, 11 Nov 2024 08:27 PM IST
सार

मणिपुर में सीआरपीएफ के डेढ़ से दो दर्जन जवानों ने 200 से ज्यादा उग्रवादियों का धूल चटाते हुए 11 उग्रवादियों को ढेर भी किया है। जानकारी के मुताबिक ये सभी उग्रवादी सीआरपीएफ पोस्ट से हथियार लूटना चाहते थे।

विज्ञापन
11 militants killed in encounter with CRPF in Manipur's Jiribam, News in hindi
मणिपुर में सीआरपीएफ और उग्रवादियों में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर में सोमवार को दोपहर तीन बजे जिरीबाम जिले के जकुराधोर और बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन के निकट सीआरपीएफ पोस्ट पर 200 से अधिक हथियारबंद उग्रवादियों ने हमला किया था। जिस वक्त यह औचक हमला हुआ, तब पोस्ट पर महज डेढ़ से दो दर्जन जवान तैनात थे। इसके बावजूद सीआरपीएफ जवानों ने दो सौ से ज्यादा उग्रवादियों को मात्र 45 मिनट में खदेड़ दिया। दस उग्रवादियों के शव बरामद हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि निकट ही असम राइफल के जवान मौजूद थे, लेकिन सीआरपीएफ जवानों ने उनके आने से पहले ही उग्रवादियों को खदेड़ दिया था। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ जवानों ने उग्रवादियों को खदेड़ा
सीआरपीएफ ने इस हमले में जोरदार जवाबी कार्रवाई की है। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई। पौने घंटे तक लगातार फायरिंग होती रही। इसमें 10 सशस्त्र आतंकवादी मारे गए। कुछ देर बाद मौके पर सिविल पुलिस पहुंची। हालांकि तब तक सीआरपीएफ जवानों ने 40-45 मिनट की भारी गोलीबारी के बाद स्थिति पर काबू पा लिया था। मुट्टीभर सीआरपीएफ जवानों ने उग्रवादियों का पीछा किया। भले ही वे संख्या में थोड़े थे, लेकिन उन्होंने भागते हुए उग्रवादियों पर गोलियां बरसाई। कुछ जवान तो उग्रवादियों के पीछे काफी आगे तक निकल गए थे। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ से हथियार लूटना चाहते थे उग्रवादी
सूत्रों के मुताबिक, जब दो सौ से ज्यादा उग्रवादियों ने हमला किया तो लग रहा था कि यह मुठभेड़ दो तीन घंटे तक चलनी थी। सीआरपीएफ जवानों ने तीन तरफ से मोर्चा संभालकर उग्रवादियों को खदेड़ा। उग्रवादियों की मंशा थी कि सीआरपीएफ पोस्ट को भारी नुकसान पहुंचाकर वहां से जवानों के पास मौजूदा मॉडर्न वेपन लूट लिए जाएं। गोलीबारी बंद होने के बाद, जब क्षेत्र की तलाशी ली गई तो वहां से 3 एके 47 राइफल, चार एसएलआर, दो इंसास, एक आरपीज के साथ सशस्त्र आतंकवादियों के 10 शव बरामद किए गए। पंप एक्शन गन, बीपी हेलमेट और मैगजीन भी बरामद की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान एक जवान घायल
इस हमले में सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल संजीव कुमार को गोली लगी है। उन्हें सिलचर मेडिकल कॉलेज, असम ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जिरीबाम जिले के बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जकुराधोर और उसके आसपास सशस्त्र आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए अभियान जारी है। हमले के बाद असम राइफल्स, सीआरपीएफ और सिविल पुलिस की सुदृढ़ीकरण टीमों को वहां भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed