फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11.55 lakh new employees enrolled in Employees Provident Fund Organization in October

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में अक्तूबर में 11.55 लाख नए कर्मचारी ने किया नामांकन

Mon, 21 Dec 2020 07:15 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 21 Dec 2020 07:15 AM IST
विज्ञापन
11.55 lakh new employees enrolled in Employees Provident Fund Organization in October
epfo

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में अक्तूबर महीने में 11.55 लाख नए कर्मचारियों का नामांकन हुआ। यह संख्या पिछले साल अक्तूबर में 7.39 लाख कर्मचारियों के नामांकन की तुलना में 56 फीसदी अधिक है। हालिया पेरोल आंकड़ों से कोरोना वायरस महामारी के बीच औपचारिक क्षेत्र में रोजगार की स्थिति पता चलती है।

विज्ञापन


हालांकि इस साल सितंबर में 14.19 लाख कर्मचारी ईपीएफओ में पंजीकृत हुए थे। इसे देखें तो अक्तूबर महीने में 2.64 लाख की कमी आई है। नए आंकड़े रविवार को जारी किए गए। इसके अनुसार, इस साल ईपीएफओ से अप्रैल में (-) 1,79,685 जबकि नवंबर में (-) 1,49,248 अलग हुए थे। इस ऋणात्मक संख्या का मतलब है कि ईपीएफओ में नए नामांकनों की तुलना में बाहर निकलने वालों की संख्या अधिक थी। 2019-20 के दौरान ईपीएफओ में 78.58 लाख नए कर्मचारी पंजीकृत हुए थे जबकि इससे पहले के साल में यह संख्या 61.12 लाख थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed