{"_id":"5b1d051e4f1c1b6a4d8b5b92","slug":"1000-auto-rickshaw-drivers-in-mumbai-will-welcome-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में 1000 ऑटो रिक्शा चालक करेंगे राहुल गांधी का स्वागत, 'दिखेगी आम आदमी की ताकत'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई में 1000 ऑटो रिक्शा चालक करेंगे राहुल गांधी का स्वागत, 'दिखेगी आम आदमी की ताकत'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 10 Jun 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को शहर मुंबई में होंगे और इस अवसर पर उनका स्वागत एक हजार ऑटो रिक्शा चालक करेंगे। कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि तकरीबन एक हजार ऑटो रिक्शा चालकों ने अपने वाहनों के साथ राहुल का स्वागत करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह हमारी पार्टी के अध्यक्ष के प्रति आम आदमी का स्नेह है।
विज्ञापन
मुंबई कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘राहुल जी यह सुनिश्चित करते हैं कि आम आदमी की राय, शिकायतें और जानकारी न सिर्फ उन तक पहुंचे बल्कि उस पर प्रतिक्रिया भी दी जाए। इसलिए आम जनता ने उनका स्वागत करने का निर्णय किया है।’
विज्ञापन
गांधी शहर में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनका यह संबोधन ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ का हिस्सा है जिसका मकसद पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को सशक्त करना और पार्टी के कार्यकर्ताओं और केंद्रीय नेतृत्व के बीच दो तरफा संवाद कराना है।
विज्ञापन