{"_id":"63a33cd4187c3f396609c998","slug":"100-rohingya-stranded-in-boat-at-sea-near-andaman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andaman: अंडमान के पास समुद्र में फंसे 100 रोहिंग्या, दो सप्ताह से भटक रहा था समूह, कई के मरने की आशंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andaman: अंडमान के पास समुद्र में फंसे 100 रोहिंग्या, दो सप्ताह से भटक रहा था समूह, कई के मरने की आशंका
Wed, 21 Dec 2022 10:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंडमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंडमान
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 21 Dec 2022 10:43 PM IST
सार
वैश्विक मानवाधिकार समूहों ने इस मामले में चिंता जाहिर की है। मानवाधिकार समूह 'द अराकान प्रोजेक्ट' की निदेशक क्रिस लेवा ने इसके बारे में चिंता जाहिर करते हुए कहा कि ये भयानक और अपमानजनक है।
विज्ञापन
समुद्र में फंसे रोहिंग्या
- फोटो : Malaysian Maritime Enforcement Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंडमान द्वीप समूह के पास एक नाव में कई रोहिंग्याओं के कई दिनों से फंसे होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाव में फंसे रोहिंग्याओ की संख्या 100 के करीब हो सकती है। इतना ही नहीं, इनमें से कई की हालत तो प्यास, भूख से मरने जैसी हो गई है। म्यामांर के दो रोहिंग्या समूहों ने इसके बारे में जानकारी दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार की देर रात फंसी हुई नाव ने भारतीय जहाजों से मदद के लिए संपर्क भी किया था। वहीं, भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने इसके बारे में कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया है।
वैश्विक मानवाधिकार समूहों ने इस मामले में चिंता जाहिर की है। मानवाधिकार समूह 'द अराकान प्रोजेक्ट' की निदेशक क्रिस लेवा ने इसके बारे में चिंता जाहिर करते हुए कहा कि ये भयानक और अपमानजनक है। वहीं, एशिया पैसिफिक रिफ्यूजी राइट्स नेटवर्क के रोहिंग्या वर्किंग ग्रुप ने रोहिंग्याओं के बारे में बताते हुए कहा कि अंडमान के पास फंसा रोहिंग्याओं का समूह दो सप्ताह से अधिक समय से भटक रहा था।
विज्ञापन
एशिया पैसिफिक रिफ्यूजी राइट्स नेटवर्क के रोहिंग्या वर्किंग ग्रुप की अध्यक्ष लिलियन फैन ने बताया कि उन्हें भारतीय नौसेना से उम्मीद है कि वे उनकी मदद करेंगे। पता चला है कि उनके समूह के 16 लोग पहले ही मर चुके हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में ऐसे ही एक मामले में श्रीलंका की नौसेना ने सौ से अधिक रोहिंग्या को ले जा रही एक अन्य नाव को बचाया था।