फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   100 hutments gutted in Nagpur fire no casualty Latest News Update

महाराष्ट्र: नागपुर में आग से 100 झोपड़ियां जलकर खाक, राहत की बात कि कोई हताहत नहीं

Mon, 09 May 2022 05:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 09 May 2022 05:42 PM IST
सार

बेलतरोड़ी इलाके के महाकाली नगर में आग सुबह करीब 10.20 बजे लगी, जहां कई मजदूर रहते हैं।

विज्ञापन
100 hutments gutted in Nagpur fire no casualty Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सोमवार को एक रिहायशी इलाके में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 100 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बेलतरोड़ी इलाके के महाकाली नगर में आग सुबह करीब 10.20 बजे लगी, जहां कई मजदूर रहते हैं।

विज्ञापन


नागपुर नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र उचके ने कहा कि आग बस्ती के पूर्वी हिस्से से शुरू हुई और एलपीजी सिलेंडरों के फटने तथा हवा, उच्च तापमान और झोपड़ी निर्माण के लिए इस्तेमाल लकड़ी, बांस, प्लास्टिक शीट और कपड़े जैसे ज्वलनशील सामग्री के कारण तेजी से फैल गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आग में लगभग 100 झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गईं। पक्के घरों ने आग को फैलने से रोक दिया और वे ज्यादा प्रभावित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि पानी के सात टैंकर के अलावा अन्य उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर कुछ एंबुलेंस को भी तैयार रखा गया है। अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में दमकल की गाड़ियों को प्रवेश के लिए मार्ग नहीं था। उचके ने कहा कि एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed