फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   100 crore spiritual centers to be built in Judwa shivling

100 करोड़ में आध्यात्मिक केंद्र बनेगा जुड़वां शिवलिंग वाला पौराणिक मंदिर

Mon, 20 May 2019 07:02 AM IST
vivek shukla एजेंसी, हैदराबाद
एजेंसी, हैदराबाद Published by: vivek shukla Updated Mon, 20 May 2019 07:02 AM IST
विज्ञापन
100 crore spiritual centers to be built in Judwa shivling
सांकेतिक तस्वीर

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को पौरोणिक कालेश्वर मुक्तेश्वर स्वामी मंदिर को पर्यटन व अध्यात्मिक केंद्र के तौर पर विकसित करने के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की।

विज्ञापन


तेलंगाना पर्यटन विभाग के मुताबिक, करीमनगर जिले के कालेश्वरम कस्बे में स्थित इस  मंदिर की खासियत यहां पर एक ही आसन या ‘पानावत्तम’ पर भगवान शिव के दो लिंगों की जुड़वां रूप में मौजूदगी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री राव ने रविवार को अपने परिवार समेत इस मंदिर और पार्वती मंदिर में दर्शन किए। सीएम कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने इस दौरान मंदिर के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा करते हुए जिलाधिकारी को इसके लिए 600 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed