फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   100 bulletproof vehicles out of 141 are being exclusively purchased for CRPF

CRPF को मिलेंगे 100 बुलेटप्रूफ वाहन, नक्सल प्रभावित राज्यों में भी जवानों को मिलेगी सुविधा

Wed, 21 Mar 2018 08:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Mar 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
100 bulletproof vehicles out of 141 are being exclusively purchased for CRPF

कश्मीर में सेना पर बढ़ते हमलों और नक्सल प्रभावित राज्यों में जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार 141 मीडियम बुलेटप्रूफ वाहन लाने की तैयारी में है। अधिकारियों के मुताबिक 141 में से 100 बुलेटप्रूफ वाहन सीआरपीएफ के लिए खरीदे गए हैं। जिसका प्रयोग उन हाईवे पर किया जा सकेगा जहां सेना पर हमले होते हैं। 

विज्ञापन


20 बुलेटप्रूफ वाहन छत्तीसगढ़ में भारत-तिब्बत बॉर्डर पुलिस को दिये जाएंगे। 15 वाहन सशस्त्र सीमा बल को दिए जाएंगे और 6 वाहन जम्मू-कश्मीर में सीआईएसएफ बटालियन को दिए जाएंगे। सरकार ने इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं। 20 बुलेटप्रूफ वाहनों की पहली खेप अगले दो महीनों में आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


इन वाहनों की खासियत यह है कि इन पर गन फायरिंग और एके सीरीज के हथियारों का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इन हथियारों का प्रयोग सीमा पार से आतंकियों के द्वारा किया जाता है। हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद और बाकी के आतंकी ग्रुप इसी तरह के हथियारों का प्रयोग करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि अभी बुलेटप्रूफ वाहनों की संख्या कम है इसलिए यह केवल CRPF, BSF, ITBP,SSB और CISF के लिए उपलब्ध होगी। आपको बता दें कि कश्मीर के खतरनाक इलाकों में यात्रा के लिए जवान अभी तक बस और टैम्पो का प्रयोग करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed