{"_id":"605bd5ad8ebc3e8ca31ac701","slug":"10-year-old-boy-beaten-to-killed-due-to-stealing-snacks-from-a-shop-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: दुकान से स्नैक्स चुराने पर 10 साल के बच्चे को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: दुकान से स्नैक्स चुराने पर 10 साल के बच्चे को पीट-पीटकर मार डाला
Thu, 25 Mar 2021 05:44 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बंगलुरु।
एजेंसी, बंगलुरु।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 25 Mar 2021 05:44 AM IST
सार
- लड़का मकान मालिक की कैद में था। पिता ने बार बार अनुरोध किया तब जाके किया मुक्त
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के हावेरी जिले से बेहद दर्दनाक मामला सामने आया। जहां, 10 साल के बच्चे को चोरी के आरोप में एक दुकानदार और उसके साथी ने जमकर पीटा। पुलिस के सूत्रों ने बुधवार को बताया, हरिशय हिरेमथ नाम के लड़के को एक कमरे में बंद कर, उसे पत्थर से बांध दिया गया और खूब पीटा गया।
विज्ञापन
सोमवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। यह दुकान हावेरी जिले के हंगल तालुक में उप्पनसी गांव में स्थित है। दुकान का मालिक प्रवीण कारीशेत्तर और अन्य फरार हैं।
विज्ञापन
लड़के के पिता नागय्या हिरेमथ ने बताया, उनका बेटा दुकान के मालिक की कैद में था। काफी समय तक उसके घर न लौटने पर वे उसकी तलाश में दुकान तक पहुंचे। पिता के बार-बार अनुरोध के बाद लड़के को 16 मार्च की शाम को मुक्त किया गया। लड़के के मिलने पर उसे तुरंत हावेरी अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे हुबली में एक दूसरे अस्पताल में उसे शिफ्ट किया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन