फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 women labourers killed in Telangana after a huge mound of mud fell

तेलंगाना: मिट्टी का टीला गिरने से दस मनरेगा महिला श्रमिकों की मौत

Wed, 10 Apr 2019 07:58 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 10 Apr 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
10 women labourers killed in Telangana after a huge mound of mud fell
- फोटो : एएनआई

तेलंगाना के नारायणपेट जिले के एक गांव में बुधवार को एक कार्यस्थल पर मनरेगा योजना के तहत काम कर रहे श्रमिकों के ऊपर मिट्टी का एक टीला गिर जाने से दस महिला श्रमिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सुबह 11.15 बजे के करीब तिलेरू गांव में हुई, जहां काम के दौरान भूख लगने पर भोजन करने के लिए सभी महिलाएं कार्यस्थल पर खाना खाने बैठी थीं। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी श्रमिक मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) योजना के तहत होने वाली खुदाई के काम में लगे थे। 

विज्ञापन

लगभग छह से आठ फुट तक नीचे दब गईं थी महिला श्रमिक 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिट्टी का टीला उन महिला श्रमिकों पर गिर जाने के बाद वे सभी लगभग छह से आठ फुट तक नीचे दब गईं थी। अधिकारी ने बताया कि इस अप्रत्याशित घटना में दस महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में एक महिला घायल हो गई, जबकि एक अन्य महिला सुरक्षित बाहर आने में सफल रही। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने इस घटना पर शोक व्यक्त कर इसको दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को घायल और शोक संतप्त परिवारों को हरसंभव सहायता देने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed