फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 thousand rupees fine will take on Drink and drive

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर लगेगा 10 हजार रुपये जुर्माना

Thu, 04 Aug 2016 04:53 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Thu, 04 Aug 2016 04:53 AM IST
विज्ञापन
10 thousand rupees fine  will take  on Drink and drive

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जल्द ही 10 हजार रुपये तक का भारी जुर्माना झेलना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए भारी जुर्माने के प्रावधान वाले मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक 2016 को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


इसमें टक्कर मारकर भागने (हिट एंड रन) के मामलों में दो लाख रुपये मुआवजे का भी प्रावधान शामिल है। साथ ही सड़क हादसे में मौत पर दस लाख रुपये तक मुआवजा देने की बात है। बिल में यह भी प्रस्ताव है कि यदि कोई किशोर ऐसे किसी अपराध में आरोपी होता है तो उसके अभिभावक या वाहन मालिक को दोषी माना जाएगा और वाहन का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा। ऐसे मामलों में 25 हजार रुपये जुर्माना और तीन साल की सजा का प्रावधान है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस विधेयक पर मुहर लगाई गई। बैठक के बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़कों को सुरक्षित बनाने और लाखों जिंदगियों को बचाने की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि 18 राज्यों के परिवहन मंत्रियों की ओर से दी गई सिफारिशों के आधार पर बिल में प्रावधान तय किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लगेगा जुर्माना

10 thousand rupees fine  will take  on Drink and drive
  • तय सीमा से ज्यादा रफ्तार पर 1000 रुपये से 4000 रुपये तक जुर्माना 
  • बिना बीमा कराए वाहन चलाने पर दो हजार रुपये या तीन महीने तक जेल 
  • बिना हेलमेट दोपहिया चलाने पर 2000 रुपये, तीन महीने का लाइसेंस निलंबन
  • सीट बेल्ट नहीं बांधने पर 1000 रुपये 
  • छोटे मोटे ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर मौजूदा 100 रुपये के बजाय 500 रुपये का दंड
  • बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर भी 5000 रुपये 
  • अयोग्य पाए जाने के बावजूद वाहन चलाने पर कम से कम 10 हजार रुपये 
  • खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर मौजूदा 1000 रुपये के बजाय 5000 रुपये 
  • लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने पर एक लाख रुपये तक जुर्माना
  • वाहनों की ओवरलोडिंग पर 20 हजार रुपये 
  •  

नए प्रावधान जोड़े
मोटर वाहन अधिनियम में 223 धाराएं हैं, विधेयक के जरिए 68 धाराओं में संशोधन की तैयारी। इसमें 28 नए प्रावधान भी जोड़े गए हैं। 

  • 5 लाख सड़क हादसे होते हैं देश में हर साल
  • 1.5 लाख लोगों की हर साल सड़क हादसों में होती है मौत 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed