फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 september 2026 major event

आज के दिन: महिला एशिया कप में भारत-बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल, सत्य निकेतन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Thu, 10 Sep 2026 06:00 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 10 Sep 2026 06:00 AM IST
सार

नमस्कार! आज है गुरुवार, 10  सितंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
10 september 2026 major event
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 10  सिंतबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। आज ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक का दूसरा दिन है। इसके साथ ही  महिला एशिया कप में भारत-बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल है।

विज्ञापन

ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक का दूसरा दिन

11 सितंबर से शुरू हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले इन देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक मुंबई में हो रही है। आज इस बैठक का दूसरा और आखिरी दिन है। इस साल ब्रिक्स फाइनेंस ट्रैक की थीम है 'मजबूती, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण।' इससे पहले, वित्त मंत्री और गवर्नर पिछले महीने जयपुर में बैठक कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेताओं के साथ कृषि मंत्री की बैठक

नकली और अमानक बीजों के नुकसान से हमेशा के लिए सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार एक नया और सख्त ‘सीड एक्ट’ लाने की तैयारी में है। इस कानून को अंतिम रूप देने से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली में देशभर के प्रमुख किसान संगठनों के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस राष्ट्रीय विमर्श में कश्मीर से कन्याकुमारी तक के किसान प्रतिनिधि एक मंच पर उपस्थित रहेंगे। 

विज्ञापन

महिला एशिया कप में भारत-बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल

महिला क्रिकेट एशिया कप में आज पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। ग्रुप चरण में भारत अपने तीनों मुकाबले जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा था। वहीं, बांग्लादेश ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा था। दुबई में होने वाला ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से शुरू होगा।

रक्षा मंत्री  का श्रीलंका दौरा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीलंका के दौरे पर हैं। गुरुवार को उनके इस दौरे का आखिरी दिन है। उन्होंने अपने इस दौरे में बुधवार को श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत हर मुश्किल समय में श्रीलंका के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। उन्होंने भारत-श्रीलंका संबंधों को ‘दिल और आत्मा का रिश्ता’ बताया। 

प्रिंस रहीम आगा खान पंचम के दौरे का अहम दिन
शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें इमाम और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के चेयरमैन एचएच प्रिंस रहीम आगा खान पंचम इस वक्त भारत के सात दिन के दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन आज सुबह उनकी विदेश मंत्री एस जयशंक के साथ मुलाकात होगी। दोपहर में प्रिंस रहीम के साथ आया प्रतिनिधिमंडल उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भेंट करेगा। शाम को उनकी भेंट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से होगी। इसके बाद प्रिंस रहीम गुजरात के लिए रवाना हो जाएंगे।

सत्य निकेतन हादसे से जुड़े मामले में सुप्रीम सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले से जुड़े मुद्दों पर आज सुनवाई करेगा। कोर्ट ने कहा कि जरूरत पड़ने पर दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहे मामले को अपने पास ट्रांसफर किया जा सकता है। रविवार को सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने से सात छात्रों की मौत हो गई थी और पांच लोग घायल हुए थे। हादसे के बाद बचाव अभियान 27 घंटे से ज्यादा समय तक चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed