{"_id":"5fe8ceec86675862a9761ff8","slug":"10-political-prisoners-started-hunger-strike-in-kolkata-jail-due-to-farmers-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के मुद्दे को लेकर 10 राजनीतिक कैदियों ने कोलकाता में अनशन शुरू किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसानों के मुद्दे को लेकर 10 राजनीतिक कैदियों ने कोलकाता में अनशन शुरू किया
Sun, 27 Dec 2020 11:44 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलनरत किसानों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के मद्देनजर कोलकाता की जेल में बंद 10 राजनीतिक कैदियों ने रविवार को भूख हड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन
दमदम केंद्रीय जेल से जारी बयान में प्रदर्शनकारियों ने नए कानूनों को किसान विरोधी करार दिया और आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी की परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए इन कानूनों को पारित किया है।
विज्ञापन
बयान में केंद्र सरकार के उस दावे की भी आलोचना की गई, जिसमें नए कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताया गया है।
राज्य कारागार विभाग के सूत्रों ने बताया कि इसी मुद्दे को लेकर किसानों के समर्थन में सोमवार से मुर्शिदाबाद जिले की बरहामपुर जेल में बंद आठ अन्य राजनीतिक कैदी भी भूख हड़ताल की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के अलावा कई अन्य राज्यों के हजारों किसान तीन नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।