फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 die including seven of a family in flash floods triggered by heavy rain in Meghalaya

Flood: मेघालय में भारी बारिश ने मचाई भीषण तबाही, एक ही परिवार के सात लोगों समेत 10 की मौत

Sun, 06 Oct 2024 12:29 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 06 Oct 2024 12:29 AM IST
सार

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में मेघालय के दक्षिण गारो हिल्स जिले में बारिश के कारण आई बाढ़ में एक ही परिवार के सात लोगों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
10 die including seven of a family in flash floods triggered by heavy rain in Meghalaya
मेघायल में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ - फोटो : एएनआई

विस्तार

पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में हुई भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बारिश बारिश के चलते कई लोगों की जान चली गई है। वहीं कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाए भी सामने आई हैं। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा में 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में मेघालय के दक्षिण गारो हिल्स जिले में बारिश के कारण आई बाढ़ में एक ही परिवार के सात लोगों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण जिले के गसुआपारा क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है।
विज्ञापन


भूस्खलन में पूरा परिवार तबाह
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ सात लोगों का परिवार हटियासिया सोंगमा के सुदूर गांव में अपने घर के अंदर था, तभी भूस्खलन हो गया। जिसके चपेट में पूरा घर आ गया। सभी की मलबे में दबकर मौत हो गई। मृतकों में तीन नाबालिग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने गारो हिल्स के पांच जिलों में स्थिति पर समीक्षा बैठक की है। उन्होंने जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है, क्योंकि दालू के तीन और हटियासिया सोंगमा में सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। संगमा ने मृतकों के परिजनों को तत्काल अनुग्रह राशि देने का भी आदेश दिया है।


उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ के कर्मियों को सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बैठक के दौरान संगमा ने पुनर्निर्माण प्रयासों के लिए बेली ब्रिज तकनीक के उपयोग का सुझाव दिया है, ताकि राहत काम में तेजी लाई जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed