फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   1% rich people have acquired 60% of country's money: Congress Vice President Rahul Gandhi in Margao

राहुल का पीएम पर तीखा हमला, कहा- मोदी ने ईमानदारों पर बम गिराया

Fri, 16 Dec 2016 07:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Dec 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
 1% rich people have acquired 60% of country's money: Congress Vice President Rahul Gandhi in Margao
गोवा में राहुल गांधी - फोटो : ANI
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गोवा के मंच से नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त हमला बोला है। राहुल ने कहा कि नोटबंदी के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईमानदार लोगों पर बम गिराया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री काले धन के चोरों के नाम संसद में क्यों नहीं बताते। कांग्रेस पार्टी काले धन के खिलाफ है और एनडीए एक भी कदम आगे बढ़ती है, तो हमारा पूरा समर्थन है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 99 प्रतिशत लोग कहते हैं प्रधानमंत्री झूठे हैं। उन्होंने 15 लाख-15 लाख रुपया देने की बात कही थी, लेकिन कितने लोगों के अकाउंट में 15 लाख रुपये आए?
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा के मारागोआ में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पिछले ढाई सालों में 1 प्रतिशत लोगों ने देश का 60 प्रतिशत पैसा हड़प लिया है। उन्होंने कहा कि सारा पैसा ब्लैकमनी नहीं है और सारा कालाधन कैश में नहीं है। नोटबंदी से गरीबों और हमारे देश की नगदी अर्थव्यवस्था पर मार पड़ी है।
 
राहुल ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार मिटाना चाहती है अगर एनडीए सरकार इसके खिलाफ एक कदम उठाती है, तो कांग्रेस पार्टी अपना 100 प्रतिशत समर्थन देगी, लेकिन नोटबंदी की नौटंकी भ्रष्टाचार और कालाधन के खिलाफ लड़ाई नहीं है, यह देश के 99 प्रतिशत ईमानदार, नगदी अर्थव्यवस्था और कमजोर लोगों पर बमबारी है। 
 

'गरीबों से पैसा खींचो, अमीरों को पैसा सींचो'

 1% rich people have acquired 60% of country's money: Congress Vice President Rahul Gandhi in Margao
गोवा में राहुल गांधी - फोटो : ANI
एनपीए पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 1 प्रतिशत बहुत अमीर लोगों ने भारत के बैंकों से 8 लाख करोड़ रुपया लिया और अब उसे लौटा नहीं रहे हैं। आप (केंद्र) इसे एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट) कहते हैं।

उन्होंने आगे कहा, '8 नवंबर को पीएम खड़े होते हैं, जैसे ओबामा जी खड़े होते हैं और कहा, हिंदुस्तान के गरीबों जो पैसा जेब में है वो अब कागज हो गया।' ये सर्जिकल स्ट्राइक नहीं थी ये हिंदुस्तान के ईमानदार लोगों पर 'फायरबॉम्बिंग' थी। 

राहुल ने कहा पिछले ढाई सालों में पीएम मोदी ने अमीरों के 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपया माफ कर दिया। इसके साथ ही नोटबंदी के बाद विजय माल्या का 1200 करोड़ रुपया माफ हो गया। नोटबंदी का मतलब 'गरीबों से पैसा खींचो, अमीरों को पैसा सींचो' है। 

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी की कैशलेस अर्थव्यवस्था में 5-6 प्रतिशत पैसा जादुई रूप से हर लेन-देन पर गायब हो जाएगा और 1 प्रतिशत बहुत ज्यादा अमीर लोगों के पास चला जाएगा। 

इससे पहले राहुल गांधी ने होली स्प्रिट चर्च से फतोदरा स्टेडियम तक पदयात्रा निकाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed