फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   08 April 2026 Major Events

आज के दिन: बिहार में नीतीश सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक, आईपीएल में दिल्ली और गुजरात के बीच मुकाबला

Wed, 08 Apr 2026 06:05 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 08 Apr 2026 06:05 AM IST
सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 8 अप्रैल। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
08 April 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 8 अप्रैल 2026 को वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी है। आज नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर अंतिम कैबिनेट बैठक कर सकते हैं। वहीं, आईपीएल में दिल्ली और गुजरात के बीच मुकाबला है।

विज्ञापन

नीतीश कुमार की आज अंतिम कैबिनेट बैठक
बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार 8 अप्रैल को पटना में अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं, वह 9 अप्रैल को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दरअसल, 16 मार्च को नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह का म्यांमार दौरा
विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह 8 से 11 अप्रैल 2026 तक म्यांमार की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह दौरा म्यांमार सरकार के निमंत्रण पर हो रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार कीर्तिवर्धन सिंह 10 अप्रैल को नेपीडॉ में आयोजित नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में कई देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है, जिससे इसका कूटनीतिक महत्व और बढ़ जाता है। बता दें कि 3 अप्रैल 2026 को म्यांमार की संसद ने मिन आंग ह्लाइंग को देश का नया राष्ट्रपति चुना था। उनके शपथ ग्रहण समारोह में भारत की उपस्थिति द्विपक्षीय संबंधों की अहमियत को दर्शाती है।

विज्ञापन

विदेश सचिव विक्रम मिस्री का अमेरिका दौरा
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री आज से वाशिंगटन डीसी, अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा 10 अप्रैल तक है। इस यात्रा से भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा करने और प्रमुख क्षेत्रों में चल रहे सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। इस दौरान विदेश सचिव अमेरिका प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापार, रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह यात्रा फरवरी 2026 में विदेश मंत्री की वाशिंगटन डी.सी. यात्रा के बाद हो रही है। 

आईडीएफसी बैंक घोटाले में आरोपी के मामले पर सुनवाई
590 करोड़ रुपये के आईडीएफसी बैंक घोटाले में आरोपी अमित दीवान की अंतरिम जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी। यह सुनवाई सोमवार को होनी थी, लेकिन जज के अवकाश पर होने के कारण तारीख आगे बढ़ानी पड़ी। दीवान ने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए 19 दिन की अंतरिम जमानत मांगी है।  

भाजपा विधायक के खिलाफ मामले में सुनवाई
राउज एवन्यू कोर्ट में बुधवार का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक करनैल सिंह के खिलाफ मानहानि के एक मामले में आरोप तय हो सकते हैं। दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने करनैल सिंह के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है।
  

आईपीएल में दिल्ली और गुजरात के बीच मुकाबला
आईपीएल में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच शाम के 7:30 बजे  दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर चार अंक के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। वहीं, गुजरात की टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed