फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   05 April 2026 Major Events

आज के दिन: पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी करेंगे चुनाव प्रचार, आईपीएल में लखनऊ-हैदराबाद और चेन्नई-बंगलूरू के मैच

Sun, 05 Apr 2026 07:06 AM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Sun, 05 Apr 2026 07:06 AM IST
सार

नमस्कार! आज है रविवार, 5 अप्रैल। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
05 April 2026 Major Events
खबरों के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज 5 अप्रैल 2026 को वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे। राजस्थान एसआई भर्ती परिक्षा का पहला दिन आज है। वहीं, आईपीएल में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे।    

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी कार्यक्रम की रूपरेखा लगभग तय हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से राज्य में अपने चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। उनकी पहली जनसभा उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार में होगी, जहां से वे चुनावी संदेश की शुरुआत करेंगे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री का यह दौरा पूरी तरह पहले चरण की सीटों पर केंद्रित रहेगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनम वांगचुक का कारगिल दौरा

सोनम वांगचुक आज कारगिल का दौरा करेंगे। यह उनकी जेल से रिहाई के बाद जिले की पहली यात्रा होगी। कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस सामाजिक कार्यकर्ता के स्वागत की तैयारी की है और गांधी पार्क बरू में एक जनसभा आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम सभी के लिए खुला होगा। इसमें आम लोगों के साथ संवाद सत्र भी शामिल रहेगा और यह एक दिवसीय कार्यक्रम है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

सीएम नायब सिंह सैनी करेंगे कई परियोजनाओं की शुरुआत 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज महम की अनाज मंडी में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर एक रैली को संबोधित करेंगे। 

दिल्ली में स्पेशल लोक अदालत 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली स्टेट लिगल सर्विस एथॉरिटी मिलकर आज एक स्पेशल लोक अदालत आयोजित कर रहे हैं, जहां लोग अपने पुराने चालानों का निपटारा आसानी से कर सकेंगे। यह लोक अदालत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी और इसका उद्देश्य लंबित ट्रैफिक मामलों को तेजी से खत्म करना है।

राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की एसआई भर्ती परीक्षा-2025 आज से शुरू होगी। यह परीक्षा दो दिन तक आयोजित होगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 5 और 6 अप्रैल 2026 को निर्धारित परीक्षा पर रोक लगाने या उसे स्थगित करने से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

लखनऊ-हैदराबाद और चेन्नई-बंगलूरू के बीच आईपीएल मुकाबले

आईपीएल 2026 का दूसरा डबल हेडर रविवार को होगा। दिन के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद में मुकाबला होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। वहीं, दिन का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बंगलूरू के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से बंगलूरू में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed