Funny and Viral Chutkule in Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खानपान और अच्छी हवा की जरूरत होती है, इसी तरह हंसना भी बहुत जरूरी होता है। हंसने से हमारा दिमाग शांत रहता है और अवसाद जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि स्वस्थ रहने में हंसी की अहम भूमिका होती है। हंसने के एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स से लेकर योग गुरु भी रोज हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप भी बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको भी हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। ऐसे में आज हम आपके लिए बहुत मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये सफर पर...
आज के मजेदार चुटकुले: लड़की ने अचानक लड़के को जड़ दिया थप्पड़, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोफेसर- “रमेश तुम बताओ,
चाय नुकसानदायक है या फायदेमंद ??”
रमेश- “नुकसानदायक !”
प्रोफेसर- “राजू तुम बताओ…”
राजू- “फायदेमंद…”
प्रोफेसर- “पप्पू, तुम बताओ…”
पप्पू- “सर, अगर चाय पिलानी पड़े तो
नुकसानदायक है और मुफ्त में पीने को मिले तो #फायदेमंद…!!!
संता ने बंता को थप्पड़ मार दिया…
बंता - “ये तुने #मजाक में मारा या #सच में मारा?”
संता- “सच में मारा”
बंता - “तो ठीक है, मुझे #मजाक बिल्कुल पसंद नहीं है”
डायलॉग- “हम तो उड़ती चिड़िया के भी पंख गिन लेते हैं”
संता- “तो इसमें क्या नया है, दो ही तो होते हैं”
डॉक्टर ने औरत के मुँह में थर्मोमीटर रखा,
और कुछ देर मुँह में रखने को कहा…
पत्नी को खामोश देखकर
पति को रहा नहीं गया… और पूछ ही लिया –
“डॉक्टर साहब यह चीज कितने की आती है…”