{"_id":"5a4dbfd64f1c1b4e198b4b7e","slug":"viral-jokes-of-teacher-and-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"पप्पू के श्लोक का अर्थ सुनकर गुरुजी बेहोश...","category":{"title":"Jokes","title_hn":"जोक्स ","slug":"jokes"}}
पप्पू के श्लोक का अर्थ सुनकर गुरुजी बेहोश...
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
jokes
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कृत की क्लास मे गुरुजी ने पूछा: पप्पू इस श्लोक का अर्थ बताओ.
विज्ञापन
“कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन”.
.
पप्पू: राधिका शायद रस्ते मे फल बेचने का काम कर रही है.
.
गुरुजी: मुर्ख, ये अर्थ नही होता है. चल इसका अर्थ बता:-
“बहुनि मे व्यतीतानि, जन्मानि तव चार्जुन.”
.
पप्पू: मेरी बहू के कई बच्चे पैदा हो चुके हैं, सभी का जन्म चार जून को हुआ है.
.
गुरुजी गुस्सा हो गये फिर पुछा :-
“तमसो मा ज्योतिर्गमय”
पप्पू= तुम सो जाओ मां मैं ज्योति से मिलने जाता हूं.
.
गुरुजी: अरे गधे, संस्कृत पढ़ता है कि घास चरता है. अब इसका अर्थ बता:-
“दक्षिणे लक्ष्मणोयस्य वामे तू जनकात्मजा.”
.
पप्पू: दक्षिण मे खडे होकर लक्ष्मण बोला जनक आजकल तो तू बहुत मजे मे है.
.
गुरुजी: अरे पागल, तुझे १ भी श्लोक का अर्थ नहीं मालूम है क्या ?
पप्पू: मालूम है ना.
.
गुरुजी: तो आखरी बार पूछता हूं, इस श्लोक का सही सही अर्थ बताना-
हे पार्थ त्वया चापि मम चापि…….!
.
क्या अर्थ है जल्दी से बता.
पप्पू: महाभारत के युद्ध मे श्रीकृष्ण भगवान अर्जुन से कह रहे हैं कि……..
.
गुरुजी उत्साहित होकर बीच में ही
.
कहते हैं- हां, शाबास, बता क्या कहा श्रीकृष्ण ने अर्जुन से……..?
.
पप्पू:
भगवान बोले, अर्जुन तू भी चाय पी ले, मैं भी चाय पी लेता हूं, फिर युद्ध करेंगे।
गुरूजी बेहोश…………..