दुनिया में सिर्फ उसी इंसान पर भरोसा करो जो... पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
एक आदमी को उसका ससुर जूते मार रहा था...
.
राहगीर - क्यों मार रहे हो इसको?
.
ससुर - मैंने इसको अस्पताल से व्हाट्सएप किया कि
'तुम बाप बन गए हो'
और इसने उसको भी 50 लोगों को फॉरवर्ड कर दिया...!!!
पप्पू - पापा, कल हम मालामाल हो जाएंगे!
.
पापा - अच्छा... वो कैसे?
.
.
पप्पू - कल हमारे गणित से टीचर पैसे को
रुपये में बदलना सीखाएंगे...!!!
आज के समय में...
.
दुनिया में सिर्फ उसी इंसान पर भरोसा करो...
.
.
जो व्हाट्सएप और फेसबुक पर गुड नाइट
बोलने के तुरंत बाद ऑफलाइन हो जाता है...!!!