पप्पू ने इंटरव्यू लेने वाले को बताये जावा के चार खतरनाक वर्जन, जानकर हंसी नहीं रोक पाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------------
मेले में घोषणा हुई,
एक बच्चा मिला है, जिन का है आकर ले जायें...
संता (भीड़ से) -
मुझे भी दिखाओ, मुझे भी दिखाओ
जिन का बच्चा कैसा होता है!!!
टीचर - 1 से 10 तक गिनती सुनाओ।
संता - 1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10
टीचर - 6 कहां है?
संता - जी वो तो मर गया।
टीचर - मर गया? कैसे मर गया???
संता - जी मैडम, आज सुबह टीवी पर न्यूज में बता रहे थे कि अज्ञात बीमारी से 6 की मौत हो गई!!!
डॉक्टर - आपका वजन कितना है?
पप्पू - चश्मे के साथ 75 किलो।
डॉक्टर - और चश्मे के बिना?
पप्पू - वो तो मुझे दिखता ही नहीं।
बच्चा पुरानी एल्बम देखते हुए बोला -
मम्मी ये फोटो में तुम्हारे साथ कौन है?
मम्मी - ये तेरे पापा हैं।
बच्चा - तो हम इस गंजे के साथ क्यों रहते हैं।
बच्चे का जवाब सुनकर मम्मी ही बेहोश हो गई!!
पप्पू माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में इंटरव्यू देने गया
इंटरव्यू लेने वाला - जावा के चार वर्जन बताइये?
पप्पू - मर जावा, मिट जावा, लुट जावा, और सद्दके जावा।
इंटरव्यू लेने वाला - शाबाश, अब सीधा घर जावा।