सुहागरात पर दूल्हे की बात सुनकर दुल्हन ने कहा कुछ ऐसा, अगले ही दिन हो गया तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------
फकीर - आपके पड़ोसी ने पेट भर कर खाना खिलाया है,
आप भी कुछ खिलाओ।
चिंटू - ये लो हाजमोला...!!!
--------------------------
एक खूबसूरत लडकी बस स्टैंड पर खडी थी
एक नौजवान बोला - चांद तो रात में निकलता है,
आज दिन में कैसे निकल आया ?
लड]की बोली - अरे उल्लू तो रात को बोलता है,
आज दिन में कैसे बोल रहा है...!!!
लड़की ने प्रेमी से कहा - अपनी शादी के लिए तुम मां से मिलकर देखो...
प्रेमी बोला - नहीं डियर !
अब तुम्हारे सिवाय कोई दूसरी मेरे मन में नहीं बस सकती...
फिर क्या शादी से पहले ही हो गया 'तलाक'!!!
प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से पूछा - डियर !
मैं तुम्हारे पिताजी से शादी की बात किस समय करूं ?
प्रेमिका ने कहा - जब कभी मेरे पिताजी के पैर में जूते न हों!!!
यात्री (अखबार पढ़ते-पढ़ते) - अरे भाई कुली,
मुझे उस डिब्बे मैं बिठाना,
जहां बाते करने वाला कोई न हो,
ताकि मैं अखबार पढ़ सकूं
कुली - बाबू जी आप चिन्ता न करें,
मैं आपको मालगाड़ी के डिब्बे में बिठाऊंगा...!!!
पत्नी - सुनो जी अखबार में खबर है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बेच डाला ?
पति - ओह ! कितने में?
पत्नी - एक साइकिल के बदले में,
कहीं तुम भी तो ऐसा नहीं करोगे?
पति - मैं इतना मूर्ख थोड़े ही हूं,
तुम्हारे बदले में तो कार आ सकती है!!!
साहित्य प्रेमी दूल्हा सुहागरात को अपनी दुल्हन से बोला,
'प्रिय, आज से ही तुम मेरी कविता हो, भावना हो, कामना हो...'
दुल्हन ने यह सुनकर दूल्हे से कहा - मेरे लिए भी आज से तुम ही मेरे दिनेश हो, सुरेश हो, राकेश हो...!!!
बस फिर क्या... अगले दिन ही हो गया तलाक...!