फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes majedar chutkule husband wife jokes in hindi viral funny jokes in hindi

जब बीवी ने अनजान लड़की बनकर पति को फोन किया, ये मजेदार जोक्स आपको कर देंगे लोटपोट

Tue, 28 May 2019 08:18 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 28 May 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
Jokes majedar chutkule husband wife jokes in hindi viral funny jokes in hindi
जोक्स

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


-----------------------------------

मीना - तुम रातभर बहुत बड़बड़ाते रहते हो, 
चलो किसी डाक्टर से दवाई ले आओ

पति - डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है,
यदि तुम मुझे दिन में बोलने का अवसर दो तो...

मीना - ठीक है, फिर रात को बोलने का अवसर नहीं मिलेंगा...
पति बेहोश

Jokes majedar chutkule husband wife jokes in hindi viral funny jokes in hindi
जोक्स

विदेश यात्रा से लौटकर आये पति ने अपनी बीवी से पूछा- क्या मैं विदेशी जैसा दिखता हूं?

बीवी- नहीं तो

पति - तो फिर लंदन में एक औरत क्यों बोल रही थी कि मैं विदेशी हूं...!!! 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jokes majedar chutkule husband wife jokes in hindi viral funny jokes in hindi
jokes - फोटो : Social Media

नयी नयी शादी हुई …

पति सुबह अपनी पत्नी पे पानी डाल देता है...

पत्नी (नींद में से उठती हुई गुस्से में)- पानी क्यों डाला..?

पति - तेरे बाप ने बोला था कि दामादजी मेरी बेटी फूल की कली है, 
उसे मुरझाने मत देना, इसीलिए...!!! 

विज्ञापन

Jokes majedar chutkule husband wife jokes in hindi viral funny jokes in hindi
Jokes

पति और पत्नी घूमने निकले।

टहलते समय पति एक पत्थर से टकरा गया और उसका खून बहने लगा।

उसने अपनी पत्नी की तरफ देखा इस उम्मीद में कि 
वो अपना दुपट्टा फाड़ेगी और उसके घाव पे बांध देगी..

पत्नी ने पति की आंखों में देखा और बोली

सोचना भी मत…

डिजाइनर पीस है!!! 

Jokes majedar chutkule husband wife jokes in hindi viral funny jokes in hindi
जोक्स

पत्नी - हाय राम आपके सर से खून क्यों निकल रहा है ?

पति - अरे मेरे दोस्त ने ईंट मार दी 

पत्नी - आप भी मार देते,आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या ?

पति - हां… मेरे हाथ में उसकी बीवी का हाथ था

पत्नी (गुस्से में) - अब देख चेहरे से भी खून निकलेगा तेरा अभी...!!! 

Jokes majedar chutkule husband wife jokes in hindi viral funny jokes in hindi
joke smiley

एक आदमी के फोन पर अनजान नंबर से कॉल आया

लड़की – क्या आप शादीशुदा हैं ?

आदमी – नहीं, पर आप कौन हो?

लड़की – तुम्हारी बीवी, आज घर आना फिर बताउंगी

थोड़ी देर बाद फिर अनजान नंबर से कॉल आया।

लड़की – क्या आप शादीशुदा हो ?

आदमी – हां, पर आप कौन ?

लड़की – तुम्हारी गर्लफ्रेंड, धोखेबाज।

आदमी – सॉरी यार, मुझे लगा मेरी बीवी है।

लड़की – बीवी ही हूं कमीने, आज तो बस तू घर आजा...!!!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed