लड़का कितना भी बिजी क्यों न हो, मगर... पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
कोमा से उठने के बाद मरीज-
डॉक्टर साहब, मुझे क्या हुआ था?
.
.
डॉक्टर - आपका इंटरनेट बंद हो गया था...!!!
रात को मैंने उससे पूछा-
तुम्हें नींद ज्यादा पसंद है या मैं?
.
.
सुबह 10 बजे उसका रिप्लाई आया...
लिखा था- तुम...!!!
लड़का कितना भी बिजी क्यों न हो...
.
.
.
मगर पास से गुजरती हुई सुंदर
कन्या को देखने के लिए वक्त
निकाल ही लेता है...
ये इंसानियत नहीं तो और क्या है...!!!